देश

मुंबई समेत 29 नगर निगमों में मतदान संपन्न, क्या बदलेगी महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर?

BMC Election 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए मतदान गुरुवार (15 जनवरी) को संपन्न हो गया. करीब 4 साल के इंतजार के बाद लोगों ने अपने नगरसेवकों को चुनने के लिए वोट डाला.

मुंबई समेत 29 नगर नगिमों के मतदात पूरा

मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी के लिए भी मतदान संपन्न हुआ.

इतने मतदाताओं ने किया मतदान

मुंबई सहित महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव कराए गए. इन चुनावों में कुल 3.48 करोड़ मतदाता शामिल थे, जिनमें 1.81 करोड़ पुरुष, 1.66 करोड़ महिलाएं और 4,596 अन्य मतदाता शामिल हैं. करीब 3 करोड़ 48 लाख मतदाताओं ने 15,908 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में पूरी तरह बंद कर दी है.  बता दें कि दोपहर साढ़े तीन बजे तक मुंबई में 41.08 फीसदी मतदान हुआ है. दोपहर 1.30 बजे तक आंकड़ा करीब 30 फीसदी था.


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग जारी, चर्चित हस्तियों ने डाला वोट


मुंबई में ठाकरे बंधु की प्रतिष्ठा दाव पर

इन चुनावों में जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं ठाकरे बंधु उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टियों का संभावित गठबंधन बीएमसी की सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटा है. सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुंबई में करीब 28 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. वहीं 227 सीटों पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 64,375 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई.

अब सबकी नजरें नगर निकाय चुनावों के नतीजों पर टिकी हैं. चुनाव परिणाम शुक्रवार (16 जनवरी) को घोषित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

39 seconds ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

3 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

17 minutes ago

‘बाघ-बकरी को एक घाट पानी पिलाया’… क्या अनंत-नीरज विवाद के बीच ललन सिंह ने ली चुटकी?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…

20 minutes ago

मां भालू का रौद्र रूप! कार पर चढ़कर किया हमला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक VIDEO

Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…

29 minutes ago

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…

35 minutes ago