BMC Election 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए मतदान गुरुवार (15 जनवरी) को संपन्न हो गया. करीब 4 साल के इंतजार के बाद लोगों ने अपने नगरसेवकों को चुनने के लिए वोट डाला.
मुंबई समेत 29 नगर नगिमों के मतदात पूरा
मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड़, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी के लिए भी मतदान संपन्न हुआ.
इतने मतदाताओं ने किया मतदान
मुंबई सहित महाराष्ट्र की 29 नगरपालिकाओं में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव कराए गए. इन चुनावों में कुल 3.48 करोड़ मतदाता शामिल थे, जिनमें 1.81 करोड़ पुरुष, 1.66 करोड़ महिलाएं और 4,596 अन्य मतदाता शामिल हैं. करीब 3 करोड़ 48 लाख मतदाताओं ने 15,908 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में पूरी तरह बंद कर दी है. बता दें कि दोपहर साढ़े तीन बजे तक मुंबई में 41.08 फीसदी मतदान हुआ है. दोपहर 1.30 बजे तक आंकड़ा करीब 30 फीसदी था.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग जारी, चर्चित हस्तियों ने डाला वोट
मुंबई में ठाकरे बंधु की प्रतिष्ठा दाव पर
इन चुनावों में जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं ठाकरे बंधु उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टियों का संभावित गठबंधन बीएमसी की सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटा है. सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुंबई में करीब 28 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. वहीं 227 सीटों पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 64,375 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई.
अब सबकी नजरें नगर निकाय चुनावों के नतीजों पर टिकी हैं. चुनाव परिणाम शुक्रवार (16 जनवरी) को घोषित किए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
