Sonia Gandhi Candidate: केरल के मुन्नार में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव इस बार एक दिलचस्प वजह के कारण सुर्खियों में हैं. इस चुनाव में नल्लाथन्नी के 16वें वार्ड से बीजेपी ने जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा है उनका नाम सोनिया गांधी है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. ये वहीं नाम है जिससे देशभर की राजनीति जुड़ी रही है. यही कारण है कि यहां निकाय चुनाव सुर्खियों में बना हुआ है.
34 वर्षीय सोनिया गांधी के नाम के पीछे भी एक रोचक कहानी है. उनके पिता दूरे राज कट्टर कांग्रेसी थे. उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रभावित होकर अपनी बेटी का नाम रखा था. परिवार आज भी कांग्रेस समर्थक माना जाता है लेकिन सोनिया के पति सुभाष काफी समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं. पति को राजनीति रूप से आगे बढ़ाने और उनका साथ निभाने के लिए सोनिया गांधी ने भी इस बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
सुभाष पहले भी राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं. करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने मूलकडई इलाके में पंचायत उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर हिस्सा लिया था. इस बार सोनिया गांधी का मुकाबला कांग्रेस की मंजुला रमेश और सीपीएम की वलारमती से होने जा रहा है.
दिलचस्प बात यह भी है कि कांग्रेस का पहला परिवार इस इलाके से पूरी तरह अजनबी नहीं है. मुन्नार से करीब 200 किलोमीटर दूर वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद हैं और इससे पहले राहुल गांधी भी इसी सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें-कौन हैं माधव खुराना? दिल्ली ब्लास्ट मामले पर कोर्ट में बनेंगे NIA का चेहरा; केंद्र ने किया नियुक्त
केरल में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में होंगे. इस दौरान राज्य की 941 ग्राम पंचायतों, 152 ब्लॉक पंचायतों, 14 जिला पंचायतों, 87 नगरपालिकाओं और 6 नगर निगमों में मतदान कराया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…