Smriti Palash Wedding Date: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछल की शादी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह उनकी टली हुई शादी की नई वायरल डेट है.
बता दें कि स्मृति और पलाश की हाई-प्रोफाइल शादी 23 नवंबर को सांगली में होने वाली थी. लेकिन अचानक स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसी बीच, पलाश भी तनाव के कारण अस्पताल में भर्ती हुए. दोनों की हालत अब बेहतर है, लेकिन परिवार ने अभी तक शादी की नई तारीख का ऐलान नहीं किया है.
सोमवार को सोशल मीडिया पर ये अफवाह उड़ी कि अब शादी 7 दिसंबर को होगी. हालांकि, स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इस खबर को तुरंत खारिज कर दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल शादी अभी भी टली हुई है.”
स्मृति के इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी शादी से जुड़े पोस्ट डिलीट करने के बाद फैंस के बीच चर्चा और बढ़ गई है. हालांकि, पलाश के साथ उनकी कैज़ुअल तस्वीरें अब भी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं.
कुछ दिनों पहले ही पलाश की मां अमिता मुछल ने बताया कि दोनों परिवार अभी भी शादी के अचानक टलने के भावनात्मक असर से उबर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पलाश ने सपना देखा था कि वो अपनी दुल्हन को घर लाएंगे और स्मृति ने भी खास स्वागत की तैयारी की थी. उन्होंने यह भी कहा, “सब ठीक होगा, शादी बहुत जल्द होगी.”
स्मृति मंधाना और पलाश मुछल की शादी का लंबा इंतजार अब भी जारी है. सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर चलता रहेगा, लेकिन परिवार ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल कोई नई तारीख फाइनल नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- बार-बार बुलाने के बावजूद जीत के जश्न में शामिल नहीं हुए विराट कोहली, क्या कोहली-रोहित और गंभीर के बीच सब ठीक है?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…