देश

रिश्तों के मकड़जाल की मर्डर मिस्ट्री! साली का ‘मास्टरप्लान’ हिला देगा दिमाग, जीजा से शादी के बाद क्यों उतारा मौत के घाट?

Murder conspiracy: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले (Anuppur Madhya Pradesh) में एक कुएं में मिली लाश ने एक सामान्य हत्या के मामले को धोखे और साजिश की एक जटिल कहानी में बदल दिया. मृतक 60 वर्षीय भैयालाल राजक थे, जिनकी तीसरी पत्नी मुन्नी के एक प्रॉपर्टी डीलर से अवैध संबंध थे. पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि भैयालाल की हत्या उन्हीं दोनों ने मिलकर की थी, ताकि उनके रिश्ते के रास्ते से भैयालाल को हटाया जा सके. भैयालाल के मर्डर का ‘मास्टरप्लान’ ऐसी कहानी है जिसमें एक नाजुक परिवार के पीछे एक खतरनाक राज छुपा हुआ है.

मामला अनूपपुर (Anuppur Murder conspiracy) जिले के सकरिया गांव का है. यहां 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. हत्या उसकी तीसरी पत्नी मुन्नी उर्फ विमला रजक और उसके प्रेमी नारायण दास कुशवाहा ने की थी. पुलिस ने बताया कि मुन्नी और नारायण के बीच अवैध संबंध थे. हालांकि, मामले की जांच में इस हत्या में एक और एंगल निकलकर आया है.

रॉड से पीट पीटकर की हत्या

आरोपी नारायण दास और धीरज कोल रात करीब 2 बजे भैयालाल के घर में घुसे और उसकी लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को बोरे और चादर में लपेटकर कुएं में फेंक दिया. भैयालाल की दूसरी पत्नी गुड्डी बाई ने अगले दिन कुएं में शव को तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचित किया.

ये भी पढ़ें: शिप्रा नदी में गिरी पुलिस की कार, TI का शव मिला, दो की तलाश जारी

पुलिस (Anuppur Police) ने कुएं से शव और भैयालाल का मोबाइल फोन बरामद किया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि भैयालाल की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी. पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए मुन्नी, नारायण और धीरज को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

नाजुक परिवार के खतरनाक राज

भैयालाल ने तीन शादियां की थी. उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जबकि दूसरी पत्नी गुड्डी बाई के कोई बच्चे नहीं थे. भैयालाल अपने उत्तराधिकारी की तलाश गुड्डी की छोटी बहन मुन्नी से शादी की, जिससे उसे दो बच्चे हुए. लेकिन मुन्नी के स्थानी प्रॉपर्टी डीलर नारायण दास के साथ अवैध संबंध थे. इसी के साथ मिलकर मुन्नी ने अपने पति को मार डाला. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या प्रॉपर्टी के लिए शादी की गई थी या इनका प्रेम प्रसंग शादी के बाद शुरू हुआ था. खैर सारी सच्चाई तो पुलिस के आगे के जांच में सामने आएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

1 minute ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

16 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

21 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

42 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago