मदरसा तालीमुल कुअरान.
Murder in Madrasa: देश की राजधान दिल्ली के एक मदरसे से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. दयालपुर थाना क्षेत्र के तालीमुल कुअरान (Talimul Quran) नाम के मदरसे में एक दिन की छुट्टी के लिए पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले में 11 साल के दो और 9 साल के एक बच्चे को पकड़ा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिस बच्चे ही हत्या की गई वह गालियां देता था. जिसके बाद तीनों आरोपी बच्चों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपी बच्चों को लग रहा था कि रूहान की मौत के बाद एक दिन की छुट्टी मिलेगी, जिसके बाद वे घर जाएंगे.
मदरसे में पांच साल के बच्चे रूहान की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई. बच्चे का शव बरामद किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने मदरसे के बाहर जमकर हंगामा किया. पुलिस आनन-फानन में बच्चे के शव को गुरु तेग बहादुर हॉस्पीटल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया और फिर मामले की जांच में जुट गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब इस बात का खुलासा हुआ है कि बच्चे की हत्या की गई थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मदरसे में पढ़ने वाले तीन बच्चों को हत्या के आरोप में पकड़ा है.
मदरसे में बच्चे के बेहोश पाए जाने के बाद मदरसा संचालक ने उसकी मां को उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी. जब बच्चे की मां मदरसा पहुंची तो रूहान को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के मृत घोषित किए जाने के बाद स्थानीय लोग मदरसे के बाहर हंगामा करने लगे.
पुलिस के मुताबिक, रूहान तकरीबन 5 महीने पहले मदरसे में पढ़ने के लिए आया था जो कि दिल्ली के पंजाबी बाद इलाके में रहता था. मृतक रूहान के पिता उत्तर प्रदेश में रहते हैं और अपनी पत्नी और बच्चे से मिलने के लिए महीने में एक बार दिल्ली आते हैं. बता दें कि इस मदरसे में 250 बच्चे दीनी तालीम हासिल करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…