मनोरंजन

‘मिर्जापुर’ में ‘मुन्ना भैया’ का रोल निभाना चाहता था ये एक्टर, ऑडिशन भी दिया… फिर क्यों हुआ रिजेक्ट?

Mirzapur: साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म मिर्जापुर को लोगों का खूब प्यार मिला है. इस फिल्म में स्टोरी और जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ इसकी कास्ट की भी खूब तारीफे हुईं. मिर्जापुर के तमाम कैरेक्टर ने अपना एक अलग ही रुतबा कायम कर लिया लेकिन इस पूरे सीरीज में लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद ‘मुन्ना भैया’ के कैरेक्टर को किया.

दिव्येंदु शर्मा ने इस वेब सीरीज में ‘मुन्ना भैया’ का किरदार इसतनी खूबसूरती से निभाया है कि नेगेटिव रोल होने का बावजूद लोग ‘मुन्ना भैया’ के फैन हो गए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरीज के लिए पहले दिव्येंदु शर्मा को यह रोल ऑफर नहीं किया गया था. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में एक्टर ने यह खुलासा किया है.

इस एक्टर को मिला ‘मुन्ना भैया’ का रोल

दिव्येंदु शर्मा से पहले मुन्ना भैया का रोल ‘जामताड़ा’ फेम एक्टर अमित सियाल को ऑफर किया गया था. अमित ने बताया कि मिर्जापुर में जो मुन्ना का किरदार है वो मुझे ऑफर हुआ था लेकिन जाहिर तौर पर मैं पंकज त्रिपाठी का बेटा तो लग नहीं सकता था. इसलिए इस रोल के लिए दूसरा ऑप्शन देखा गया. हालांकि, इस सीरीज में मैंने जो किरदार निभाया मैं उसके लिए भी काफी खुश हूं. उन्होंने दिव्येंदु के बारे में बात करते हुए कहा कि वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और उसने कैरेक्टर को काफी खूबसूरती से निभाया है.

अमित को दिया गया था यह अहम किरदार

अमित सियाल ने कहा वो बहुत ही प्यारा दोस्त है और बहुत अच्छा किरदार किया है. अमित सियाल ने भले ही मिर्जापुर में मुन्ना भैया का किरदार न किया हो लेकिन उन्होंने इसी सीरीज में एक दूसरा रोल किया है जो कि काफी हिट रहा. सियाल ने इसमें SSP राम शरण मौर्या का किरदार निभाया था जिसे मिर्जापुर का केस दिया जाता है पहले सीजन में अमित नजर आए थे और उन्होंने इस किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया था कि आज भी यह लोगों के दिलों में बसे हुए है. इस साल जुलाई में ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन रिलीज हुआ. उनके फैन्स इस सीजन में उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस पार्ट से मुन्ना भैया के कैरेक्टर को खत्म कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना को आखिर क्यों कहा गया था फ्लॉप एक्टर? खुद दिया जवाब

दिव्येंदु ने क्यों छोड़ा मुन्ना भैया का किरदार?

जहां तक बात मुन्ना भैया के किरदार की है तो इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिले लेकिन सीजन 2 के बाद उनका सीरीज में रोल खत्म हो गया था. लेकिन जहां तक दिव्येंदु सीरीज का हिस्सा रहे वहां तक इसे बेहिसाब प्यार मिला. सीरीज के दूसरे सीजन के क्लाइमैक्स में दिव्येंदु शर्मा के किरदार मुन्ना भैया की मौत हो जाती है. दिव्येंदु शर्मा ने कहा एक समय के बाद आप इस बात से मुंह नहीं मोड़ पाते हैं कि आप एक डार्क कैरेक्टर कर रहे हैं. इस तरह का किरदार करने का एक ही तरीका होता है कि आप इसमें गहरा उतरते चले जाएं और बाहर निकने का भी वही तरीका है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

20 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

40 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago