Gwalior road accident, Kanwariyas killed, Agra-Mumbai highway crash, speeding car accident, Shivpuri Link Road mishap, MP highway tragedy, Kanwariya protest, road safety Madhya Pradesh, car driver negligence, India Sawan accident.
WB News पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दुर्घटना में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं.
मामला मुर्शिदाबाद के कंडी इलाके का है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार तीर्थयात्री कंडी से बरहामपुर जा रहे थे, तभी तीर्थयात्रियों से भरा ट्रैक्टर कंडी थाना के गोकर्ण इलाके में एक डंपर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार महिला तीर्थयात्रियों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई.
धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे सभी तीर्थयात्री
पता चला है कि ट्रैक्टर में 23 तीर्थयात्री सवार थे, जो बाली ग्राम मंदिर के धार्मिक तालाब में स्नान कर लौट रहे थे, तभी एक डंपर के साथ हुई टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही उन्होंने घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है.
पश्चिम बंगाल में लगातार सामने आ रहे हैं कई सड़क हादसे
पश्चिम बंगाल में इससे पहले भी कई सड़क हादसे सामने आए हैं. 20 जून को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोग मारे गए थे. ये हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर उस समय हुआ, जब बोलेरो गाड़ी में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी. इससे गाड़ी चकनाचूर हो गई, जबकि भारी सामान से लदा ट्रेलर भी सड़क किनारे पलट गया था.
इसके अलावा, 31 मई को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के उमरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुए ट्रक और टैंकर की टक्कर में चालक की मौत हो गई थी.
ये भी पढ़ेंः फिट इंडिया साइक्लिंग अभियान का पंढरपुर संस्करण बना ऐतिहासिक, 5000 से अधिक साइकिलिस्टों ने बनाया यह रिकॉर्ड
-भारत एक्सप्रेस
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…