Bengaluru: बेंगलुरु में जय श्री राम का नारा लगाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया. जय श्री राम के नारे को लेकर कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पवन कुमार, राहुल और विनायक नाम के तीन लोग कार से कहीं जा रहे थे. उनके पास एक भगवा झंडा भी कार में रखा हुआ था. वे लोग रास्ते में जय श्री राम का नारा लगाते हुए जा रहे थे. उसी दौरान बाइक से जा रहे दो मुस्लिम युवकों ने उन्हें उत्तरी बेंगलुरु के चिक्काबेट्टाहल्ली में रोक लिया और नारा लगाने की वजह पूछी. इसके साथ ही दोनों मुस्लिम युवकों ने धमकी देते हुए सिर्फ अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाने के लिए कहा.
जब कार सवार युवकों ने इस्लामी नारा लगाने से इनकार किया तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी. युवकों ने पहले झंडे छीन लिए और उसके बाद मारपीट करने लगे. इसी दौरान दो अन्य लोग भी इस मारपीट में शामिल हो गए और उन्होंने कार सवार युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी.
यह भी पढ़ें- West Bengal: मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, हिंसक झड़प में कई लोग घायल, CM ममता ने दी थी चेतावनी
पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मारपीट करने वाले आरोपियों में एक नाबालिग भी था. चार लोगों ने मिलकर कार सवार युवकों राहुल, विनायक और पवन कुमार के साथ मारपीट की है. राहुल के सिर पर डंडे से हमला किया गया है, जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…