Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

West Bengal: मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, हिंसक झड़प में कई लोग घायल, CM ममता ने दी थी चेतावनी

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा निकलने के दौरान अराजक तत्वों द्वारा पथराव करने का मामला सामने आया है.

West Bengal

मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में बुधवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा निकलने के दौरान अराजतक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए. इस दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग अपनी छतों से शोभायात्रा पर पथराव कर रहे हैं.

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

शोभायात्रा पर पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया. इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं. उन्हें मुर्शिदाबाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर किया पथराव

शोभायात्रा पर हुई पत्थरबाजी को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इलाके का दौरा किया. वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि “रामनवमी पर जुलूस निकाले जाने के लिए प्रशासन अनुमति ली गई थी, पर शक्तिपुर, बेलडांगा-II ब्लॉक, मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर हमला कर दिया. अजीब बात है, इस बार ममता पुलिस इस भयानक हमले में उपद्रवियों के साथ शामिल हो गई. उन्होंने कहा कि, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी ताकि शोभायात्रा अचानक समाप्त हो जाए, राम भक्तों पर गोले दागे गए.”

यह भी पढ़ें- Surya Tilak: देश के इन मंदिरों के देवी-देवताओं का पहले से ही सूर्य देव कर रहे हैं अभिषेक, आज से अयोध्या राम मंदिर का भी जुड़ा नाम

बता दें कि बीते दिनों सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को आगाह किया था कि रामनवमी के मौके पर अराजक तत्व दंगा भड़काने की कोशिश करेंगे. इसलिए किसी को भी उग्र नहीं होना है. उन्होंने ये भी कहा था कि आज भी सिर्फ बीजेपी के निर्देश पर मुर्शिदाबाद के DIG को बदल दिया गया. अब, अगर मुर्शिदाबाद और मालदा में दंगे होते हैं, तो जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होगी. बीजेपी दंगे और हिंसा भड़काने के लिए पुलिस अधिकारियों को बदलना चाहती थी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital