Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बेंगलुरु में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने से भड़के मुस्लिम युवक, कार सवार लड़कों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा

Bengaluru: बेंगलुरु में जय श्री राम का नारा लगाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया. जय श्री राम के नारे को लेकर कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए.

Bengaluru news

Bengaluru: बेंगलुरु में जय श्री राम का नारा लगाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया. जय श्री राम के नारे को लेकर कुछ लोगों के बीच झड़प हो गई. जिसमें दो लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

इस्लामी नारा लगाने का बनाया दबाव

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पवन कुमार, राहुल और विनायक नाम के तीन लोग कार से कहीं जा रहे थे. उनके पास एक भगवा झंडा भी कार में रखा हुआ था. वे लोग रास्ते में जय श्री राम का नारा लगाते हुए जा रहे थे. उसी दौरान बाइक से जा रहे दो मुस्लिम युवकों ने उन्हें उत्तरी बेंगलुरु के चिक्काबेट्टाहल्ली में रोक लिया और नारा लगाने की वजह पूछी. इसके साथ ही दोनों मुस्लिम युवकों ने धमकी देते हुए सिर्फ अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाने के लिए कहा.

कार सवार युवकों से मारपीट

जब कार सवार युवकों ने इस्लामी नारा लगाने से इनकार किया तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी. युवकों ने पहले झंडे छीन लिए और उसके बाद मारपीट करने लगे. इसी दौरान दो अन्य लोग भी इस मारपीट में शामिल हो गए और उन्होंने कार सवार युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी.

यह भी पढ़ें- West Bengal: मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, हिंसक झड़प में कई लोग घायल, CM ममता ने दी थी चेतावनी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मारपीट करने वाले आरोपियों में एक नाबालिग भी था. चार लोगों ने मिलकर कार सवार युवकों राहुल, विनायक और पवन कुमार के साथ मारपीट की है. राहुल के सिर पर डंडे से हमला किया गया है, जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital