आस्था

Hanuman Jayanti 2024: 23 या 24 अप्रैल कब है हनुमान जयंती? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Hanuman Jayanti 2024 Exact Date Puja Vidhi: हिंदू धर्म शास्त्र और पुराणों में हनुमान जी को अमर माना गया है. कहते हैं कि हनुमान जी को अमरता का वरदान प्राप्त है. हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है. कई लोग इसे हनुमान जयंती भी कहते हैं. हनुमान जयंती के दिन भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति से बजरंगबली की पूजा-अर्चना करते हैं. कहते हैं कि हनुमान जी की पूजा से हर संकट दूर हो जाते हैं. इसलिए हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा शुभ फलदायी मानी जाती है. साल 2024 में हनुमान जन्मोत्सव कब है? हनुमान जयंती के लिए शुभ मुहूर्त और पूजा कि विधि क्या है? जानिए.

23 या 24 अप्रैल कब है हनुमान जयंती?

हनुमान जयंती हर काल चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 25 मिनट से होगी. जबकि पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 24 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल हनुमान जयंती मंगलवार, 23 अप्रैल को मनाई जाएगी.

हनुमान जयंती शुभ योग

इस बार हनुमान जयंती पर कुछ खास संयोग भी बनने जा रहे हैं. हनुमान जयंती के दिन मंगलवार (Hanuman Jayanti on Tuesday) का खास संयोग बन रहा है. शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमान जयंती के दिन ऐसा संयोग कभी-कभी बनता है. इसके अलावा हनुमान जयंती पर अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक है. वहीं, इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक है. हनुमान जयंती के कि इन शुभ मुहूर्तों में पूजा करने विशेष लाभ मिलेगा.

हनुमान जयंती 2024 पूजा-विधि

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के दिन व्रत रखने वालों को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ब्रह्मचर्य के पालन का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद भगवान श्रीराम, सीता माता और हनुमान जी का ध्यान करना चाहिए. इस दिन नहाने के बाद शुभ मुहू्र्त में लाल रंग के कपड़े पहनकर हनुमान की मूर्ति या प्रतिमा की स्थापना करें. पूजा स्थान पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद उन्हें जल अर्पित करें. पंचामृत स्नान कराएं. इसके बाद हनुमान जी के समक्ष तेल या घी का दीया जलाएं.

महिलाएं हनुमान जी को पंचामृत स्नान कराने से बचें. अब हनुमान जी को अक्षत, सिंदूर, अबीर और गुलाल अर्पित करें. इतना करने के बाद हनुमान जी को नरियल और फूल की माला अर्पित करें. फिर उन्हें सुगंधित पदार्थ चढ़ाएं. हनुमान जी को पंचमेवा, लड्डू, बूंदी और इमीरती इत्यादि का भोग बेहद प्रिय है. ऐसे में इनमें से जो सुलभ हो उसका भोग बजरंगबली को लगाएं. फिर, हनुमान जी के हृदय पर चंदन और चमेली के तेल से श्रीराम लिखें. इसके बाद हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें. पूजन की समाप्ति पर हनुमान जी की आरती करें और प्रसाद बांटें.

यह भी पढ़ें: हनुमान जंयती और जन्मोत्सव में क्या है अंतर? कंफ्यूजन कर लें दूर

Dipesh Thakur

Recent Posts

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 minutes ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

20 minutes ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

25 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

33 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

39 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

47 minutes ago