देश

Muzaffarnagar: शराब खरीदा तो कलम कर दी जाएगी गर्दन- मुस्लिम महिलाओं को युवकों ने दी धमकी, पुलिस ने दबोचा

वरुण शर्मा

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मुस्लिम महिलाओं को शराब खरीदने पर गर्दन कलम करने की धमकी दी गई है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सड़क पर ही महिलाओं का रास्ता रोककर उनको धमकी दे रहे थे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस पर कार्रवाई कर दी है.

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया है. आनन-फानन में पुलिस ने पता किया तो वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निकला. इसके बाद पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर खोजबीन शुरू की तो धमकी देने वाले 3 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए.  पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांतिभंग करने की आशंका में चालान कर दिया है. जानकारी सामने आ रही है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के नावेल्टी चौराहा के पास से कुछ दिन पहले कथित तौर पर बुर्का पहने महिलाएं शराब खरीद रही थीं, उसी वक्त कुछ युवक आए और उनको धमकी देने लगे और बोले कि अगर मुस्लिम महिलाओं ने शराब खरीदी तो उनकी गर्दन कलम कर दी जाएगी. हिंदुओं के बीच हमारी बहुत बेइज्जती होती है. हम पक्के मुसलमान हैं और शराब हमारे लिए हराम है.

ये भी पढ़ें- धर्मांतरण मामले में बद्दो की बढ़ती मुश्किलें, 50 से ज्यादा सवाल पूछेगी पुलिस, बैंक खातों में हुए लेनदेन का भी ब्यौरा निकलवाया

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हवालात में डाले जाने पर आरोपियों ने अपने किए की माफी मांगी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में मुजफ्फरनगर के साजिद, आदिल और बाकू उर्फ शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago