सीएम एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फणनवीस और संजय राउत
महाराष्ट्र में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. नेता एकदूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच प्रदेश की सियासत में सीएम एकनाथ शिंदे के एक विज्ञापन ने हलचल पैदा कर दी है. जिसको लेकर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिंदे पर हमला बोला है. राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे बाला साहेब को भूल चुके हैं, यही वजह है कि विज्ञापन में पीएम मोदी और एकनाथ शिंदे की तस्वीर है, लेकिन बाला साहेब की तस्वीर नहीं है.
दरअसल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरफ से एक विज्ञापन छपवाया गया है. जिसमें पीएम मोदी के साथ सीएम एकनाथ शिंदे की तस्वीर छपी है, लेकिन शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब की तस्वीर इस विज्ञापन से गायब. जिसको लेकर संजय राउत ने करारा हमला बोला. दूसरी तरफ ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी और एकनाथ शिंदे के बीच में सब ठीक नहीं चल रहा है.
जिसको लेकर शिवसेना ने सफाई पेश की है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दीपक केसकर ने कहा कि गलती से विज्ञापन में ऐसा हो गया होगा. अगर किसी तरह का बीजेपी के साथ मतभेद होता तो हम साथ में क्यों बैठते. असल में, एकनाथ शिंदे की तरफ से जारी किए गए इस विज्ञापन में महाराष्ट्र के लोगों की सीएम के रूप में पहली पसंद शिंदे को बताया गया है. वहीं देवेंद्र फणनवीस को दूसरे नंबर पर. इसके अलावा सर्वे में बीजेपी की लोकप्रियता को 30.2 फीसदी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 16.2 प्रतिशत दिखाया है. मतलब गठबंधन को 46.4 फीसदी लोग पंसद कर रहे हैं.
अब इस विज्ञापन पर छिड़े सियासी संग्राम के बीच में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि यह विज्ञापन करोड़ों रुपये खर्च करके बनाया गया है. एकनाथ शिंदे बाला साहेब ठाकरे को भूल चुके हैं और शिवसेना ने अपना बुलबुला फोड़ दिया है. एकनाथ शिंदे मोदी-शाह से इतना डर गए ?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस विज्ञापन को लेकर कहा कि हमेशा चुनाव परिणाम तय करते हैं कि जनता किस पार्टी और नेता को पंसद करती है. पहले एकनाथ शिंदे कैबिनेट मंत्री के तौर पर लोगों के बीच पसंद किए जाते थे. अब सीएम के रूप में जनता उन्हें पसंद कर रही है. प्रदेश की जनता को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फणनवीस से बहुत उम्मीदें हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…