Bharat Express DD Free Dish

बिहार के मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की हत्या से सनसनी

Crime News: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अपराधियों ने रिटायर्ड बैंक कर्मचारी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.

Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी मोहल्ले में अपराधियों ने रिटायर्ड बैंक कर्मचारी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की बेरहमी से हत्या कर दी. इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक, दोनों की हत्या गला दबाकर की गई.

सीसीटीवी से खुला राज

घटना का पता तब चला जब दंपती का बेटा, जो बेंगलुरु में रहता है, घर के सीसीटीवी कैमरे में गड़बड़ी देख सका. उसने तुरंत पड़ोसी को फोन कर घर जाकर देखने को कहा. पड़ोसी जब अंदर पहुंचे तो पति-पत्नी के शव मिले और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

अपराधियों का हमला

जानकारी के अनुसार, अपराधी घर में घुसे और पहले अशोक कुंवर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया. उनकी पीठ पर करीब दर्जनभर चोट के निशान पाए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उनका शव घर की पहली मंजिल पर मिला. इसके बाद अपराधियों ने उनकी पत्नी नीलम को निशाना बनाया. पहले उनके मुंह पर टेप लगाया गया और फिर गले में गमछा कसकर हत्या कर दी गई. उनका शव तीसरी मंजिल पर मिला.

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही मिठनपुरा थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घर को सुरक्षित किया. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है. सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

ये भी पढ़ें-सिक्किम में बड़ा सुरंग हादसा, 7 की मौत, कई मजदूर फंसे

जांच में जुटी टीम

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चाकू से हत्या का प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही पूरी पुष्टि हो पाएगी. महिला के मुंह पर टेप मिला है, जिससे साफ है कि अपराधियों ने पहले उन्हें बांधा और फिर गला दबाया. पुलिस ने विशेष टीम बनाई है जो सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read