देश

ये तो खानदानी काम है..! झोपड़ी से खुली पुलिस की ‘खोपड़ी’, मुजफ्फरपुर में स्मैक सिंडिकेट बेनकाब

Muzaffarpur Drug Syndicate Bust: मुजफ्फरपुर/मनोज: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा खौफनाक और चौंकाने वाला क्राइम मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस अधिकारियों का भी सिर चकरा गया है. मिठनपुरा थाना पुलिस ने कालीबाड़ी रोड इलाके में छापेमारी कर एक ऐसे ‘पारिवारिक ड्रग सिंडिकेट’ का पर्दाफाश किया है, जहां कोई बाहरी गैंग नहीं, बल्कि घर के ही दादा, पिता और पोता मिलकर शहर के युवाओं में नशा घोलने का काला कारोबार कर रहे थे.

थोक में आता था माल, झोपड़ी में बनती थी पुड़िया

पुलिस ने मौके से 19 वर्षीय पोते राहुल कुमार को भारी मात्रा में स्मैक के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. राहुल ने पूछताछ में इस खौफनाक ‘चेन’ का पूरा सच उगल दिया है. उसने बताया कि तीनों मिलकर थोक के भाव में स्मैक की बड़ी खेप लाते थे. कालीबाड़ी रोड स्थित फील्ड के पास बनी एक झोपड़ी को इन्होंने अपना ‘सेफ हाउस’ और गोदाम बना रखा था. इसी झोपड़ी में 64 वर्षीय मास्टरमाइंड दादा शिवशंकर शर्मा और पिता ओमप्रकाश शर्मा की देखरेख में स्मैक को छोटी-छोटी पुड़िया में पैक किया जाता था.

पॉकेट से लेकर बिस्तर तक छिपा था मौत का नशा

छापेमारी के दौरान जब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में राहुल की तलाशी ली गई, तो उसकी पैंट की जेबों से 100 पुड़िया बरामद हुईं. लेकिन असली खेल झोपड़ी के अंदर था!
जब पुलिस ने झोपड़ी के अंदर बिछी चौकी के बिस्तर को खंगाला, तो आंखें फटी रह गईं. बिस्तर के नीचे से कुल 900 पुड़िया स्मैक (वजन 367.5 ग्राम) और ड्रग्स तौलने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया.

दादा की ‘पैकिंग’ और पोते की ‘रिटेल डिलीवरी’ (Muzaffarpur Family drug racket bust)

पूछताछ में यह भी साफ हुआ है कि इस खूंखार सिंडिकेट में काम पूरी तरह बंटा हुआ था. उम्रदराज होने के कारण दादा और पिता ‘बैकएंड’ संभालते थे, जबकि 19 साल का पोता राहुल इस माल को अपनी उम्र के लड़कों और शहर के गली-चौराहों पर ‘रिटेल’ में सप्लाई करने का काम करता था. सोमवार की रात भी वह 100 पुड़िया की डिलीवरी देने ही जा रहा था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर मास्टरमाइंड दादा शिवशंकर शर्मा भागने में कामयाब रहा.

ये भी पढ़ें: बंगाल पुलिस का इंसाफ! रात के 12:45 बजे, छीनी राइफल और चली गोली, 12 साल की मासूम का दरिंदा ढेर

पूरा सिंडिकेट होगा तबाह (Muzaffarpur police raid On Drug Syndicate)

मिठनपुरा थाना पुलिस ने इस गंभीर मामले में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है. केस के जांच अधिकारी দারोगा पंकज कुमार ने बताया कि फरार दादा और पिता की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. शहर का यह बेहद गंभीर मामला है जहां पूरा परिवार ही ‘ड्रग पेडलिंग’ में लिप्त है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरी पारिवारिक ‘क्राइम कंपनी’ को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

10 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

18 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

46 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

48 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

58 minutes ago