Viral Video: दिल्ली-NCR की सड़कों पर गुस्सा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. रोड रेज का एक और ऐसा ही हैरान करने वाला मामला दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे से सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले लेता है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कैब ड्राइवर का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है. वो ट्रैफिक के बीचों-बीच गाड़ी रोककर हाथ में एक बड़ा सा डंडा लिए नजर आ रहा है. कैब ड्राइवर बिना कुछ देखे सामने वाले शख्स पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाना शुरू कर देता है. पीड़ित शख्स खुद को बचाने की कोशिश करता है लेकिन ड्राइवर का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं लेता. सड़क पर चल रहे बाकी लोग इस घटना को देखकर सन्न रह जाते हैं.
इंटरनेट पर यह वीडियो आते ही लोगों ने दिल्ली पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया है. ट्रैफिक के बीच इस तरह की गुंडागर्दी और कानून को हाथ में लेने के इस रवैये को देखकर हर कोई हैरान है. मोबाइल से बनाए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे हिंसक ड्राइवरों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उनका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें- इंदौर में आफत की बारिश बनी ‘रोमांटिक’: मैरिज गार्डन डूबा तो गोद में उठाकर दुल्हन को मंडप तक लाया दूल्हा; वीडियो वायरल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…
Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…