राज्यपाल से मिलते सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और पुस्तक ‘रोम रोम में राम’ भेंट की. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से सीएम योगी के मिलने के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सूबे में योगी सरकार अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकती है. सूत्रों की मानें तो रविवार को सुबह 11:00 बजे मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. वहीं सूबे की राजनीति से जुड़े विश्लेषकों और जानकारों का यह भी कहना है कि आज शाम तक भी मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें आ सकती हैं.
शामिल हो सकते हैं ये नए चेहरे
बता दें कि यूपी कैबिनेट में अभी 8 मंत्रियों की जगह खाली है. 5-6 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल से भी किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है. ऐसे में मंत्रीमंडल का विस्तार कर अन्य सहयोगी दलों को खुश किया जा सकता है. वहीं सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर और घोसी सीट से इस्तीफा दे चुनाव हारे सपा नेता दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जा सकता है.
ओपी राजभर ने कही थी होली नहीं मनाऊंगा
एनडीए में शामिल होने के बाद भी सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था. वहीं इस बात से नाराजगी जाहिर करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर उन्हें मंत्री नहीं बनाया तो वे होली नहीं मनाएंगे. उन्होंने कहा था कि भर जाति का राज पाठ होली के दिन ही गया था इसलिए मैं होली नहीं मनाऊंगा.
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में उद्धव 21, तो कांग्रेस 15 सीटों पर… INDIA में सीट शेयरिंग का संभावित फाॅर्मूला आया सामने
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…