Samvidhan Hatya Diwas Amit Shah
देश के कृषि क्षेत्र को पूरी तरह डिजिटल बनाने और किसानों को बिचौलियों के चंगुल से परमानेंट आजादी दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के अटल अक्षय ऊर्जा भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नेफेड (NAFED) के अत्याधुनिक डिजिटल ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in का धमाकेदार शुभारंभ किया.
इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. पोर्टल के लॉन्च के साथ ही अमित शाह ने कड़े तेवर दिखाते हुए साफ कर दिया कि अब देश के कृषि बाजार से दलालों का राज खत्म होने जा रहा है.
पोर्टल की लॉन्चिंग (Amit Shah Launch NAFEX Portal) के दौरान सहकारिता मंत्री अमित शाह ने NAFED और NCCF (नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन) को दो साल की सख्त समयसीमा देते हुए सीधे निर्देश जारी किए. शाह ने कहा कि अब समय आ गया है कि दोनों सहकारी संस्थाएं दलहन (दालें) और तिलहन की खरीद सीधे देश के किसानों से करें.
बिचौलियों और दलालों को इस पूरी प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखाया जाए ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का सीधा फायदा सीधे अन्नदाताओं के बैंक खातों में पहुंचे, न कि किसी तीसरे के हाथ में.
NAFEX.in एक सेंट्रलाइज्ड डिजिटल ऑक्शन यानी पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी नीलामी वाला प्लेटफॉर्म है. अभी तक नेफेड अपने करीब 20 लाख टन कृषि उत्पादों की नीलामी के लिए प्राइवेट प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर रहता था, लेकिन अब इस खुद के सरकारी पोर्टल से नीलामी सुपरफास्ट और 100% पारदर्शी होगी.
कार्यक्रम के दौरान इस पोर्टल पर किसानों के लाइव रजिस्ट्रेशन और डिजिटल बोली लगाने की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन करके दिखाया गया, जिससे बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसानों को उनकी उपज का सबसे बेस्ट दाम मिलेगा.
ये भी पढ़ें: बलिदान दिवस विशेष: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार, पीएम मोदी का संकल्प; एक सूत्र से कैसे हो रहा भारत का विकास?
सिर्फ डिजिटल मंडी (Amit Shah Launch NAFEX Portal) ही नहीं, सरकार ने इस मौके पर ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के तहत तीन और बेहद क्रांतिकारी घोषणाएं कीं:
NAFED-KALYAN छात्रवृत्ति: किसान परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा में मदद के लिए इस योजना के तहत मौके पर ही छात्रवृत्ति के चेक बांटे गए.
DRISHTI पोर्टल: देश में दालों और तिलहन के बंपर स्टॉक के सटीक मैनेजमेंट और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए इस इन्वेंटरी मैनेजमेंट पोर्टल को हरी झंडी दिखाई गई.
ERP सिस्टम: नेफेड की आंतरिक कार्यप्रणाली को पूरी तरह पेपरलेस, पारदर्शी और तकनीक-संचालित बनाने के लिए एक नया इंटरनल ईआरपी पोर्टल भी शुरू किया गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi:
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्ल योग शुभ परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…