देश

दिल्ली और भाजपा का साथ भावना और भरोसे का है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नवनिर्मित दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्र के इन पावन दिनों में सोमवार को दिल्ली भाजपा को अपना नया कार्यालय मिला है. ये नए सपनों और नए संकल्पों से भरा पल है. मैं दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं. अटल, आडवाणी, नानाजी देशमुख, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, मुरली मनोहर जोशी ऐसे अनेक व्यक्तित्वों के आशीर्वाद और परिश्रम से ये पार्टी आगे बढ़ी है, लेकिन जिस बीज से भाजपा आज इतना बड़ा वटवृक्ष बना है, उसका रोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था. तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी और उसी दौर में दिल्ली जनसंघ को भी वैद्य गुरुदत्त के रूप में अपना पहला अध्यक्ष मिला.

उन्होंने कहा कि 1980 में जब भाजपा की स्थापना हुई तो वीके मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. आज दिल्ली भाजपा जिस मजबूती में है, वो बीते दशकों में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम का परिणाम है. प्रधानमंत्री ने कहा कि केदारनाथ साहनी, साहिब सिंह वर्मा, मदनलाल खुराना ऐसे अनेक दिग्गज नेताओं ने हमें सेवा की अमिट राह दिखाई. अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे कितने ही व्यक्तित्वों ने पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

भाजपा का रिश्ता शहर और पार्टी तक नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली और भाजपा का संबंध सिर्फ एक शहर और पार्टी का नहीं है. ये संबंध सेवा, संस्कार और सुख-दुख की साथी होने का है. पहले जनसंघ के रूप में और फिर भाजपा के रूप में, हमारी पार्टी दिल्ली के दिल से, दिल्ली के हितों से जुड़ी रही है. उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में दिल्ली के लोगों के साथ जनसंघ के नेताओं ने सत्ता के दमन के खिलाफ संघर्ष किया. 1984 में जिन सिख दंगों में दिल्ली की आत्मा पर मानवता पर एक भयंकर आघात हुआ, उस संकट काल में भी दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमारे सिख भाइयों की हर संभव रक्षा की. दिल्ली और भाजपा का साथ भावना का है, भरोसे का है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए कोई भी भाजपा कार्यालय किसी देवालय से, किसी मंदिर से कम नहीं है. कोई भी भाजपा कार्यालय सिर्फ इमारतें नहीं है, ये मजबूत कड़ियां हैं, जो पार्टी को जमीन से, जन-अपेक्षाओं से जोड़े रखती हैं. भाजपा सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए सरकार में है. ये कार्यालय इसी चेतना को जागृत रखते हैं.

विकास और भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों पर जोर

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा के सुशासन का एक और मजबूत पहलू है. हमारी सरकारों का फोकस डिलीवरी पर है और सामान्य जन की बचत बढ़ाने पर भी है. एनडीए की सरकारों ने देश में सुशासन का एक नया मॉडल दिया है. हम विकास भी और विरासत भी के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमने देश की और देशवासियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. हमने बड़े-बड़े घोटालों से देश को मुक्ति दिलाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग का विश्वास जगाया है. उन्होंने कहा कि 2014 तक हमारे देश में इनकम टैक्स का क्या हाल था. 2 लाख रुपए से ज्यादा की आय होने पर टैक्स लग जाता था. आज 12 लाख रुपए तक की इनकम पर भी टैक्स जीरो है. यही स्थिति गुड एंड सर्विस पर लगने वाले टैक्स की भी थी.

ये भी पढ़ें: PM Modi ने दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस का किया उद्घाटन, बोले- ये हमारे लिए मंदिर जैसा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

3 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

39 minutes ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

50 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

1 hour ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

1 hour ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

2 hours ago