ट्रंप ने विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाया
Donald Trump New Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इस फैसले से भारतीय फिल्म उद्योग पर भी असर पड़ने की संभावना है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में भारतीय फिल्मों का कारोबार लगभग 20 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है.
मई में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस तरह के टैरिफ का विचार पहले भी व्यक्त किया था, लेकिन उस समय उन्होंने विवरण नहीं दिया था. अब उन्होंने स्पष्ट किया है कि विदेशों में बनी सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा.
अपनी पोस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति कहा कि हमारा फिल्म उद्योग अन्य देशों द्वारा अमेरिका से ठग लिया गया है, ठीक उसी तरह जैसे किसी बच्चे से उसकी कैंडी छीन ली जाती है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि कैलिफोर्निया अपने कमजोर और अक्षम गवर्नर के कारण इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है.
अगर भारतीय फिल्मों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाता है, तो इसका असर भारतीय फिल्म उद्योग पर पड़ेगा. इससे अमेरिकी सिनेमाघरों में विदेशी फिल्मों की लागत दोगुनी हो सकती है, जिससे दर्शकों को उच्च कीमत चुकानी पड़ सकती है. हॉलीवुड निर्माता अमेरिकी बाजार में विदेशी फिल्मों की बिक्री और साझेदारी पर पुनर्विचार करने को मजबूर हो सकते हैं.
ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि उत्तरी कैरोलिना, जिसने अपना फर्नीचर उद्योग को चीन और अन्य देशों के हवाले कर पूरी तरह गंवा दिया है, उसे फिर से महान बनाने के उद्देश्य से मैं उन सभी देशों पर टैरिफ लगाऊंगा जो अमेरिका में अपना फर्नीचर उत्पादन नहीं करते.
ये भी पढ़ें: एशिया कप में पाकिस्तान से जीत पर पीएम मोदी का तंज; X पर छा गई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वाली पोस्ट
यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति की 26 सितंबर की उस पूर्व घोषणा के बाद जारी की गई है, जिसमें उन्होंने ऐलान किया था कि उनका प्रशासन 1 अक्टूबर 2025 से ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाएगा, जब तक कि दवा कंपनियां अमेरिका में अपना उत्पादन संयंत्र न स्थापित कर लें.
ट्रंप के इस फैसले से वैश्विक फिल्म उद्योग में अनिश्चितता का माहौल बन गया है. हॉलीवुड और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इसका सीधा असर पड़ेगा. अब देखना यह है कि ट्रंप के इस फैसले का विरोध कैसे किया जाता है और इसका असर वैश्विक फिल्म उद्योग पर क्या पड़ता है?
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…
Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के…
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…