राजघाट पहुंचे नरेंद्र मोदी
PM Swearing in Ceremony: आज प्रधानमंत्री पद के लिए दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी.
प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे हैं और यहां पर उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वह अटल स्मृति स्थल पहुंचे और अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की. फिर वह ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. बता दें कि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. उनके साथ भाजपा के कई नेता और सहयोगी दलों के कई सांसद भी आज मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में शुरू हुई विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया, चुनाव आयोग ने कही ये बात
बता दें कि आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही नया इतिहास भी रचने जा रहे हैं. बता दें कि देश के तीसरे प्रधानमंत्री बनने वाले वह गैर कांग्रेसी पहले नेता होंगे. इसके अलावा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे नेता होंगे. सात राष्ट्रों के शासनाध्यक्ष, कई देशों के राजदूत-उच्चायुक्त, देश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियां सहित करीब आठ हजार लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे. मोदी के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ लेंगे.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं का तो मंत्री बनना करीब-करीब तय ही माना जा रहा है तो वहीं लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे बसवराज बोम्मई, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल और सर्बानंद सोनोवाल को भी मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. सूत्रों की मानें तो तेदेपा के तीन, जदयू के दो व अन्य सहयोगी दलों के एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राममोहन नायडू, जदयू के ललन सिंह, संजय झा व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान उन सहयोगियों में शामिल हैं, जो नई सरकार का हिस्सा हो सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…
Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…
November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…