फोटो-IANS
Israeli Air Strike in Gaza: गाजा पट्टी में ताजा इजरायली हवाई हमले की खबर सामने आ रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 210 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा 400 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं. वहीं इजरायली सेना की ओर से बयान आया है कि उसने इस दौरान चार बंधकों को छुड़ा लिया है.
सेंट्रल गाजा के डेर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के निदेशक खलील अल-दकरान ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इजरायली बमबारी के कारण बड़ी संख्या में घायल फिलिस्तीनियों को अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से कुछ की मौत की पुष्टि हो गई है.
फिलिस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इजरायली विमानों ने इस इलाके को निशाना बनाया और जबरदस्त बमबारी की. इस इलाके में काफी देर तक धुआं उठते हुए देखा गया. फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि नुसेरत शिविर पर फिलिस्तीनी आतंकवादियों और इजरायली सैनिकों के बीच घातक झड़पें हुईं. इस दौरान इजरायली सैनिकों ने कई आतंकवादियों पर हमला करने के बाद उनको मार गिराया.
ये भी पढ़ें-एलन मस्क ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जीत की बधाई, भारत में निवेश के लिए कही ये बात
हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हनीयेह ने एक बयान में कहा कि इजरायल ने बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाया गया है. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी “आत्मसमर्पण नहीं करेंगे”. फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी ने एक प्रेस बयान में कहा कि यह युद्ध “सब कुछ नष्ट कर देगा. किसी को सुरक्षा या शांति हासिल नहीं होगी.”
गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस क्षेत्र में चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या अब बढ़कर 36,801 हो गई है, जबकि 83,680 लोग घायल हुए हैं. चार लोगों को छुड़ाए जाने के बाद, गाजा पट्टी में अब 120 इजरायली बंधक बचे हैं, जिनमें से 43 को इजरायल ने मृत मान लिया है.
हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हनीयेह ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गाजा पर युद्ध को रोकने का आह्वान किया. इजरायली सेना, पुलिस और खुफिया निकाय शिन बेट ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उसने चार इजरायली बंधकों को मुक्त कराया है. मुक्त किये गए बंधकों को इजरायल के तेल हाशोमर अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक प्रोफेसर जेफरी…
सोशल मीडिया पर 20 से 33 देशों द्वारा नागरिकों को खाने-पीने का सामान, पानी और…
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की मांग वाली जनहित…
Amitabh Bachchan on Media: 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' प्रार्थना को विरोधियों के…
Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…