देश

PM Swearing in Ceremony: पार्टी हाईकमान ने भाजपा नेता शोभा सुरेंद्रन को बुलाया दिल्ली

PM Swearing in Ceremony: आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इसको लेकर तैयारी पूरी हो गई है. शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी. इससे पहले केरल की वरिष्ठ भाजपा नेता शोभा सुरेंद्रन को पार्टी हाईकमान ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के लिए कहा है.

तेजतर्रार नेता हैं शोभा

55 साल की शोभा सुरेंद्रन बीजेपी की तेजतर्रार नेता हैं और वर्तमान में पार्टी की केरल इकाई की उपाध्यक्ष हैं. पार्टी में ऊंचे पदों पर आसीन हुईं शोभा सुरेंद्रन का कथित तौर पर केरल भाजपा के वर्तमान नेतृत्व के साथ मतभेद रहा है. वे राज्य में कांग्रेस और माकपा नेतृत्व दोनों पर हमला करने वाले अपने तीखे भाषणों के लिए जानी जाती हैं. हाल के लोकसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें अलाप्पुझा से मैदान में उतारा था. उन्होंने लगभग 3 लाख वोट हासिल करके सभी को हैरान कर दिया. जबकि 2019 में भाजपा उम्मीदवार को 1.87 लाख वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें-PM Swearing in Ceremony: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार लेंगे पीएम पद की शपथ, जाएंगे राजघाट, बापू को देंगे श्रद्धांजलि

उन्होंने 2019 में अट्टिंगल लोकसभा सीट से असफल चुनाव लड़ा था. यहां 2014 में पार्टी का वोट शेयर लगभग 80 हजार था, जिसे उन्होंने 2019 में बढ़ाकर 2.48 लाख कर दिया था. संयोग से वर्तमान राज्य भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. फिलहाल देखना ये है कि शोभा सुरेंद्रन को इस पद पर पदोन्नत किया जाता है या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गृहमंत्री अमित शाह ने चारमीनार के पास भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा, हैदराबाद में भाजपा की महा पदयात्रा का करेंगे नेतृत्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…

2 minutes ago

कैसे हटेंगे पीएम मोदी? रामदास आठवले ने राहुल गांधी को बताई ट्रिक

Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…

15 minutes ago

ढाका में आंसू गैस, आगजनी और जाम… गारमेंट सेक्टर के अंदर ऐसा क्या हुआ कि लाखों लोग हो गए बेकाबू?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…

19 minutes ago

नवंबर में लॉन्च होंगे Motorola, Vivo, OnePlus और Xiaomi के धांसू फोन, 200MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले मिलेंगे ऑप्शन

November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…

55 minutes ago

दीवाली पर राहत या आफत? सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को दी अनुमति, जानें नियम और शर्तें

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…

59 minutes ago

मोकामा के ‘छोट सरकार’ की विधायकी पर मंडराया काला साया! 7 दिन का अल्टीमेटम, क्या खत्म होगा अनंत सिंह का राज?

Bihar Politics: पार्टी विरोधी गतिविधियों और एमएलसी चुनाव में बागी तेवर दिखाने के मामले में…

60 minutes ago