सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुईं शहनाज गिल, डेडिकेट किया ये अवॉर्ड
अभिनेत्री शहनाज गिल का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए नज़र आ रही हैं. वीडियो दुबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान का बताया जा रहा है. बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल को दुबई में ‘दि राइजिंग स्टार’ का अवॉर्ड दिया गया है इस दौरान अभिनेत्री सिद्धार्थ को याद करती हुई नजर आ रही. वीडियो सिडनाज फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला है.
दरअसल, दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड का आयोजन किया गया. जहां, तमन्ना भाटिया, राखी सावंत, मानुषी छिल्लकर, अर्जुन कपूर, मनीष पॉल, भारती सिंह, कनिका कपूर, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, हेमा मालिनी, गोविंदा, इशिता दत्ता, वत्सल सेठ समेत तमाम सितारों ने शिरकत की. यहां ‘पंजाब की कटरीना कैफ’ शहनाज गिल भी दिखाई दीं. उन्हें इस दौरान, अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया, जिसे उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया है .
बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे. दोनों को कई बार खूबसरत टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था. इतना ही नहीं सिद्धार्थ-शहनाज एक म्यूजिक एलबम में भी नजर आए थे. सिद्धार्थ और शहनाज को फैंस ने ‘सिडनाज’ नाम दिया था. दोनों ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे। इसी शो को दौरान शहनाज और सिद्धार्थ एक-दूसरे के करीब आए थे. इस सीजन में सिद्धार्थ ने ‘बिग बॉस 13’ का खिताब अपने नाम किया था. लेकिन, सिद्धार्थ के अचानक निधन ने शहनाज को तोड़ दिया और वह काफी दिनों तक इस सदमे से उबर नहीं पाईं थीं.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…