Assam News: तेजपुर विश्वविद्यालय
Assam News: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तेजपुर विश्वविद्यालय एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है. सम्मेलन 4-6 जून तक आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का थीम है ‘धरा: भारतीय पारंपरिक कृषि मेला’. इस कार्यक्रम का उद्देश्य परंपराओं के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है. विश्वविद्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों को प्राचिन भारतीय पारंपरिक कृषि संपदा से परिचित करना है. कार्यक्रम शिक्षा और संस्कृति मंत्रालय द्वारा पोषित है. इस आयोजन में असम कृषि विश्वविद्यालय, जोरहाट और कपास विश्वविद्यालय, गुवाहाटी भागीदारी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कैंसर रोगी की मदद के लिए आगे आए लोग. महज 24 घंटे में अकाउंट में जमा कराए 80 लाख रुपये
विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है, “किसानों, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और कृषि से जुड़े लोगों के विचारों, ज्ञान और अनुभवों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच है. इस आयोजन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है. तीन दिवसीय कार्यक्रम का रूप रेखा तैयार कर ली गई है. पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक पैनल डिबेट, इंटरैक्टिव कार्यशालाएं, प्रदर्शनियां, क्षेत्र प्रदर्शन, छात्र प्रतियोगिताएं किए जाएंगे. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. बताया गया है कि असम सरकार के कृषि मंत्री ने भी न्यौता स्वीकार कर लिया है. कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों का जमावड़ा लगेगा.
-भारत एक्सप्रेस
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…