देश

Toll Tax in UP: यूपी में सफर हुआ महंगा, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर बढ़ा टोल का रेट

Toll Tax in UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख राजमार्गों पर सफर महंगा होने जा रहा है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi Meerut Expressway) और गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे (Ghaziabad Aligarh Highway) पर 31 मार्च रात 12 बजे से टोल दरें 10 प्रतिशत बढ़ जाएंगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई दरों की सूची जारी कर दी है. दोनों राजमार्गों पर रोजाना चलने वाले करीब 1 लाख 20 हजार वाहन चालकों पर टोल वृद्धि का असर पड़ेगा. अकेले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ही टोल वृद्धि से पहले साल 10.95 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई सरकार को होगी.

एनएचएआई गाजियाबाद के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बढ़ने वाली टोल दरों की सूची प्राप्त हो गई है. इसे परतापुर (मेरठ) के काशी टोल प्लाजा पर चस्पा कराया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को पहले से पता हो सके. निजी वाहनों पर 5 रुपए और कॉमर्शियल वाहनों पर 15 से 20 रुपए तक टोल बढ़ाया गया है. दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक अब कार वालों को 160 रुपए टोल चुकाना पड़ेगा, ये पहले 155 रुपए था.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल दरें के मुताबिक, अब नया रेट आ गया है. जिसके चलते पहले हल्के चार पहिये वाहन से 155 रुपए लिए जाते थे जो अब 160 हो गए हैं. इसके साथ ही कॉमर्शियल चार पहिये वाहन पहले 245 रुपए देते थे अब 260 देंगे. 6 टायरा ट्रक और बस 520 की जगह 545 देंगे. 10 टायरा बड़े ट्रक 565 की जगह अब 595 रुपए देंगे. 12 टायरा बड़े कॉमर्शियल वाहन 815 की जगह अब 855 देंगे. ट्रॉला ट्रक 990 की जगह अब 1040 रुपए देंगें.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast Today: आज फिर हो सकती है बारिश, इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी, किसानों की बढ़ी चिंता

गाजियाबाद-बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर भी 31 मार्च की रात 12 बजे से 10 प्रतिशत टोल टैक्स बढ़ जाएगा. एनएच-91 पर दो टोल प्लाजा पड़ते हैं. एक बुलंदशहर जिले के लुहारली और दूसरा अलीगढ़ जिले के गभाना में है. इन दोनों टोल प्लाजा से रोजाना करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं. लुहारली टोल प्लाजा पर अभी तक कार का टोल टैक्स 135 रुपए लगता है.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

12 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

29 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

32 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

44 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

48 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago