यूटिलिटी

Financial Rules:1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 5 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है बदलाव

Financial Rules Changing From 1st April 2023: अप्रैल का महीना आर्थिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी महीने में नया वित्तीय वर्ष भी शुरू हो रहा है. ऐसे में इसके साथ ही कई ऐसे बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा. 1 अप्रैल से PAN को आधार से लिंक नहीं कराने पर PAN अमान्य हो जाएगा. इसके अलावा कई ऑटो कंपनियां गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर रही हैं. ऐसे में हम आपको उन 5 आर्थिक बदलावों की जानकारी दे रहे हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में-

पैन अमान्य होगा

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन और आधार कार्ड को जोड़ने के लिए 31 मार्च, 2023 की समय सीमा तय की है. यदि आप इस समय सीमा के भीतर दोनों दस्तावेज़ों को लिंक नहीं करते हैं, तो पैन निष्क्रिय हो जाएगा. इसके बाद इसे फिर से एक्टिवेट कराने के लिए आपको आधार से लिंक कराते वक्त 10 हजार रुपये की पेनल्टी देनी होगी.

कई कंपनियों की कारें महंगी हो जाएंगी

इंडिया फेज-2 के लागू होने से ऑटोमोबाइल कंपनियों के दाम बढ़ने वाले हैं, ऐसे में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू, टोयोटा और ऑडी जैसी कई कंपनियों के वाहनों के दाम बढ़ने जा रहे हैं. सभी कंपनियों ने 1 अप्रैल 2023 से अपनी नई दरें लागू करने का फैसला किया है. जानकारों के मुताबिक अलग-अलग कंपनियों की कारों की कीमत 50,000 रुपये तक हो सकती है.

बिना 6 अंकों के हॉलमार्क के सोना नहीं बेचा जाएगा

भारत में 1 अप्रैल 2023 से सोने की बिक्री के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. 1 अप्रैल से ज्वैलर्स केवल 6 अंकों वाले HUID नंबर वाले आभूषणों की बिक्री कर सकेंगे. उपभोक्ता मामले विभाग ने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए 18 जनवरी 2023 को यह फैसला लिया है. पहले एचयूआईडी वैकल्पिक था. खास बात यह है कि ग्राहक बिना हॉलमार्क वाले पुराने आभूषणों को बेच सकेंगे.

उच्च प्रीमियम वाली बीमा पॉलिसियों पर कर लगेगा

अगर आप 5 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना प्रीमियम पॉलिसी खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपको चौंका सकती है. सरकार ने बजट 2023 में घोषणा की थी कि 1 अप्रैल, 2023 से 5 लाख रुपये सालाना से अधिक प्रीमियम वाली बीमा योजनाओं से होने वाली आय पर कर लगेगा. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इसमें यूलिप प्लान शामिल नहीं है.

रसोई गैस और सीएनजी की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां गैस और सीएनजी की कीमतों में बदलाव करती हैं. ऐसे में देखना होगा कि कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में क्या राहत दी जाती है, इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जाती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

14 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

18 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

24 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

2 hours ago