देश

क्रिसमस पर NMIA से पहली उड़ान: अदाणी ग्रुप की हिस्सेदारी से भारत के विकास को लगे ‘नए पंख’

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) आखिरकार उड़ानों के लिए तैयार है. 25 दिसंबर 2025 से यहां से पहली बार पैसेंजर उड़ानें शुरू होंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को इसके पहले चरण का उद्घाटन किया था. अदाणी ग्रुप की 74% हिस्सेदारी से बना यह एयरपोर्ट अब यात्रियों को मुंबई महानगरीय क्षेत्र में एक नया, आधुनिक और हाई-टेक एयरपोर्ट मिलने जा रहा है, जो भीड़भाड़ की समस्या को काफी हद तक कम करेगा.

पहले दिन क्या होगा खास?

NMIA पर 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे इंडिगो की उड़ान 6E460 बेंगलुरु से आकर लैंड करेगी. इसी एयरलाइंस की उड़ान 6E882 सुबह 8:40 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी. यानी इंडिगो इस नए एयरपोर्ट की पहली आगमन और पहली प्रस्थान उड़ान दोनों ऑपरेट करेगी. इसके बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर भी यहां से उड़ानें शुरू करेंगी.

शुरुआती एक महीने में कितनी उड़ानें?

यानी शुरुआत भले सीमित हो, लेकिन संचालन पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित माहौल में होगा. एयरपोर्ट शुरू होने के पहले एक महीने तक इसे हर दिन 12 घंटे सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रखा जाएगा. इस दौरान 23 दैनिक डिपार्चर होगा. 10 उड़ान मूवमेंट प्रति घंटा रहेगा. करीब 120 ATMs (टेकऑफ/लैंडिंग) रोजाना होगा.

फरवरी 2026 से चौबीसों घंटे ऑपरेशन

1 फरवरी 2026 से NMIA पूरी तरह 24×7 चालू हो जाएगा. साथ ही दैनिक डिपार्चर बढ़कर 34 उड़ानें हो जाएंगी. कनेक्टिविटी और फ्लाइट ऑपरेशन तेजी से बढ़ेंगे. दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, नागपुर, गोवा, हैदराबाद समेत देश के 16 एयरपोर्ट के लिए उड़ाने मिलेंगी.

ORAT ट्रायल और CISF तैनाती से तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट शुरू होने से पहले सुरक्षा, टेक्निकल टेस्टिंग और यात्री सुविधाओं को दुरुस्त रखने के लिए व्यापक ORAT ट्रायल किए जा रहे हैं. CISF को भी 29 अक्टूबर से एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी गई है, ताकि संचालन के पहले दिन से कोई कमी न रहे.

अदाणी ग्रुप की 74 फीसदी होल्डिंग्स

NMIA को संचालित करने वाली कंपनी Navi Mumbai International Airport Limited (NMIAL) है. यह एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर है. इसमें 74% हिस्सेदारी अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) और 26% हिस्सेदारी CIDCO, महाराष्ट्र सरकार की है. NMIA भारत के सबसे आधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में से एक होगा.

ये भी पढ़ें: संकट में RJD! बिहार में बिगड़े हालात, राबड़ी आवास पर बवाल, अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?

भारत की उड़ान को पंख

अदाणी ग्रुप एयरपोर्ट मैनेजमेंट, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी से विस्तार कर रहा है, जिनमें NMIA एक प्रमुख प्रोजेक्ट है. मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट की भीड़ को देखते हुए NMIA का शुरू होना यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनने वाला है. इससे भारत की रफ्तार को और चार पंख लग जाएंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

16 minutes ago

ग्वालियर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, दो-दो लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर…

17 minutes ago

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

40 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

41 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

59 minutes ago