Nawada News: बिहार के नवादा से एक ऐसी खबर आई है जिसने स्थानीय लोगों की सांसें अटका दीं. शहर के माल गोदाम इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे ने अचानक ‘आग के गोले’ उगलना शुरू कर दिया. गनीमत रही कि वक्त रहते कदम उठा लिए गए, वरना घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा होते देर नहीं लगती.
वाकया तब शुरू हुआ जब माल गोदाम के पास स्थित बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट की वजह से तेज चिंगारियां निकलने लगीं. देखते ही देखते आग ने खंभे को अपनी चपेट में ले लिया. वहां से गुजर रहे लोग यह नजारा देखकर सहम गए. इसी बीच, एक राहगीर ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
चूंकि खंभे में बिजली का करंट दौड़ रहा था, इसलिए खतरा दोगुना था. लोगों को डर था कि कहीं तार टूटकर नीचे न गिर जाएं या पास के घरों तक आग न पहुंच जाए. स्थानीय निवासियों ने बिना देर किए बिजली विभाग को फोन घुमाया और पूरी स्थिति से अवगत कराया. विभाग ने भी मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत इलाके की बिजली सप्लाई काट दी.
ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव 2026: आज शाम बजेगा चुनावी बिगुल, बुर्का-घूंघट वालियों पर नजर के लिए आयोग लाएगा खास नियम?
जैसे ही पावर कट हुआ, मोहल्ले के लोग एकजुट हुए और स्थानीय स्तर पर मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बिजली कटने में थोड़ी भी देरी होती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी. माल गोदाम जैसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसी लापरवाही किसी बड़ी त्रासदी का सबब बन सकती थी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने बिजली विभाग के रखरखाव और पुराने तारों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…
Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…
दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…
राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…