गस्त लगाते सैनिक
Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है और यहां के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर जानलेवा हमला किया है. नक्सलियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के एक जवान शहीद हो गए हैं. बता दें कि बीते दिनों भी ऐसा ही एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें एक जवान में अपनी जान गंवा दी थी. हालांकि नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन एक्टिव कर दिया गया है और सुरक्षाबल उन्हें ठिकाने लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
इस दुखद घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना परतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदाकटोला गांव के पास हुई है. जानकारी के मुताबिक घटना तब हुई थी, जब जब बीएसएफ और जिला पुलिस बल की एक संयुक्त टीम गश्त कर रही थी.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि इस दुखद हादसे में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अखिलेश राय (45) घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि उन्हें प्रारंभिक उपचार दिया गया और आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए पखांजूर रेफर किया गया, लेकिन गंभीर चोट के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका और वे शहीद हो गए. बीएसएफ के शहीद जवान अखिलेश राय गाजीपुर के शेरपुर गांव के रहने वाले थे. उनके परिवार में शोक का माहौल है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि अखिलेश राय उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे. उन्होंने बताया कि इलाके में बीएसएफ, जिला रिजर्व गार्ड और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान जारी है, जिससे जल्द से जल्द नक्सलियों को काउंटर किया जा सके. बता दें कि बुधवार को राज्य के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पर हमला करने और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट करने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान शहीद हो गए थे. इस दौरान एक अन्य जवान घायल हो गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद के…
विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…
Yogi Adityanath AI video: अखिलेश यादव के कार्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ का AI डांस…
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…