क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
सुरक्षा में चूक मामले में पीएम मोदी ने दिए निर्देश
Parliament Security Breach: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान संसद की सुरक्षा में हुई चूक से पूरे देश में हलचल पैदा हो गई है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांग रहा है. वहीं सुरक्षा चूक के मामले को लेकर आज गुरुवार सुबह पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों से इसे मुद्दों को संवेदनशीलता से लेने को कहा है. सुत्रों के हवाले से कहा गया है कि पीएम मोदी ने सुरक्षा से जुड़ी घटना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये हैं. इसके साथ ही कहा कि इस मामले में राजनीति में न पड़े और सावधानियां बरतें.
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने मंत्रियों से यह भी कहा कि वह भी स्पीकर से बात करेंगे. स्पीकर को जो भी जरुरी कदम लगे वो उठाएं. बता दें कि बीते दिन बुधवार को संसद के अंदर घुसकर दो लोगों ने उत्पाद मचाया था.
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष के नेताओं ने इस पर सरकार को घेर रहे हैं. गुरुवार को दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला. जिसके चलते राज्यसभा के सभापति और लोकसभा स्पीकर ने सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. विपक्ष ने कार्यवाही के दौरान कड़ा विरोध करते हुए अमित शाह से सुरक्षा चूक मामले में बयान देने की मां की. इसके अलावा विरोध इतना बढ़ गया कि विपक्ष के नेताओं ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की. इसके बाद जब सदन में हंगामा बढ़ने लगा तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla) ने 14 विपक्षी सांसदों को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया है. इसमें कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के 5 सांसद शामिल हैं.
15 सांसदों को संसद से निलंबित किए जाने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा- हम कल दोपहर से सुरक्षा चूक घटना पर गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं. इतनी बड़ी घटना घटी लेकिन सरकार की ओर से औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया. हमारे लिए सरकार की तानाशाही दिख रही है. वहीं सांसद दानिश अली ने कहा, “जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उसमें एक ऐसे सांसद भी थे जो आज संसद में ही नहीं आए थे. सेलम से सांसद एस.आर. पार्थिबन, पता नहीं ये देश कैसे चल रहा है. आपको ये भी नहीं पता है कि सांसद आया है या नहीं आया है, उसे भी निलंबित कर दिया. ये हो क्या रहा है?”
Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…
संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…
'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…
28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…
Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…