देश

नक्सलियों पर ‘डबल अटैक’: छत्तीसगढ़ में 14 ढेर, हैदराबाद देवा ने 20 साथियों संग किया सरेंडर

Anty Naxal Operation: शनिवार का दिन माओवादियों के लिए भारी तबाही लेकर आया है. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को दोहरे मोर्चे पर करारी चोट दी है. एक तरफ छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया है, वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर देवा बारसे ने हैदराबाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.

सुकमा और बीजापुर में एनकाउंटर (Anty Naxal Operation)

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हुई भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी (DRG) के जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: इंदौर के ‘पानी कांड’ पर सीएम मोहन का हंटर, आधी रात को लिया बड़ा एक्शन

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर डीआरजी की टीम ऑपरेशन पर निकली थी. शनिवार सुबह करीब 5 बजे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला. मौके से दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं. इलाके में अभी भी रुक-रुककर फायरिंग हो रही है और सर्च ऑपरेशन जारी है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं जिहाद करूंगा…’, अमेरिका में करने वाला था कत्लेआम, फंस गया ISIS का भेड़िया; डायरी में मिला खौफ का प्लान

हैदराबाद में बड़ा सरेंडर (Naxals Surrender In Hyderabad)

जंगलों में एनकाउंटर के बीच एक और बड़ी खबर हैदराबाद से आई है. छत्तीसगढ़ का कुख्यात और मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर देवा बारसे अपने 20 साथियों के साथ तेलंगाना के मुलुगु पहुंचा और वहां पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. बताया जा रहा है कि हैदराबाद पुलिस आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सरेंडर की आधिकारिक जानकारी देगी. इतने बड़े लीडर का सरेंडर करना नक्सली संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

45 seconds ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

14 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

17 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago