विपक्षी दलों की बैठक
Opposition Parties Meeting: विपक्षी दलों की अगली महाबैठक शिमला की जगह अब बेंगलुरु में होगी. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठक बेंगलुरु में 13-14 जुलाई को होगी. वहीं शरद पवार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रधानमंत्री बेचैन हो गए हैं. इसके पहले, पटना में हुई महाबैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत समान विचारधारा वाले 15 दल शामिल हुए थे. इस दौरान इन नेताओं ने इस बात पर जोर दिया था कि बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए.
इसके पहले कहा जा रहा था कि शिमला में विपक्षी दलों की बैठक 10-12 जुलाई के बीच होगी. हालांकि, अब शरद पवार ने साफ कर दिया है कि यह बैठक शिमला में न होकर बेंगलुरु होगी. विपक्षी दल लगातार बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने की कोशिशों में जुटे हैं और इसी पर मंथन के लिए पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि अगली बैठक में तय होगा कि कौन कहां लड़ेगा.
ये भी पढ़ें: अमित शाह ने नीतीश कुमार को कहा ‘पलटू बाबू’, बोले- जिनकी वजह से बने सीएम, उनका कुछ तो लिहाज करो
नीतीश कुमार ने कहा था कि जो शासन में है वे देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं. वे सब इतिहास बदल रहे हैं. हम सबका अभिनंदन करते हैं. वहीं विपक्षी दलों की बैठक पर RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि आज की बैठक में सबने खुलकर अपने विचार रखे हैं और तय हुआ है कि अगली बैठक शिमला में होगी और उसमें आगे की रणनीति तय करेंगे. हमें एक होकर लड़ना है.
इस साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा था, “भाजपा और RSS हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण कर रही है. यह विचारधारा की लड़ाई है और हम साथ खड़े हैं. हमने निर्णय लिया है कि हम एक साथ काम करेंगे और अपनी सामान्य विचारधारा की रक्षा करेंगे. यह विपक्षी एकता की प्रक्रिया है जो आगे बढ़ेगी.”
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…