युवा फ्रेशर स्मार्टफोन पर NCS App में नौकरी खोजता हुआ
NCS App Jobs for Freshers: कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर चुके या हाल ही में डिग्री हासिल करने वाले लाखों युवाओं के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी होती है-‘वर्क एक्सपीरियंस’ यानी काम का अनुभव). लगभग हर प्राइवेट कंपनी एंट्री-लेवल पर भी 1-2 साल का अनुभव मांगती है. लेकिन अब देश के बेरोजगार युवाओं और फ्रेशर्स के लिए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने एक बहुत बड़ा और राहत भरा प्लेटफॉर्म तैयार किया है.
बता दें सरकार का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल और नया NCS App अब बिना किसी पूर्व अनुभव के भी युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी व प्राइवेट नौकरियां, इंटर्नशिप और एंट्री-लेवल अवसर उपलब्ध करा रहा है.
भारत सरकार का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल देश के युवाओं के लिए पूरी तरह से मुफ्त है. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसी भी उम्मीदवार को एक भी पैसा देने की जरूरत नहीं है. पोर्टल पर अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, स्किल्स और पर्सनल डिटेल्स दर्ज करते ही देश भर की टॉप कंपनियों और संस्थानों में निकली वैकेंसीज की जानकारी एक ही जगह मिल जाती है. खास बात यह है कि जो युवा घर से काम करना चाहते हैं, उनके लिए इस पोर्टल पर ‘वर्क फ्रॉम होम’ (Work From Home) और पार्ट-टाइम जॉब्स के भी ढेरों विकल्प मौजूद हैं.
युवाओं की सहूलियत के लिए सरकार ने आधिकारिक NCS App भी लॉन्च कर दिया है, जो हर कदम पर जॉब सीकर्स का साथी बन रहा है. इस ऐप के जरिए युवा न सिर्फ नौकरी तलाश सकते हैं बल्कि अपना एक प्रोफेशनल रिज्यूमे (Resume) भी तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा ऐप में दिए गए AI Interview Coach की मदद से युवा घर बैठे एआई टूल के जरिए इंटरव्यू की बारीकियां सीख सकते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और जॉब मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है.
जो फ्रेशर्स अभी अपनी करियर की शुरुआत कर रहे हैं और उनके पास दिखाने के लिए कोई वर्क एक्सपीरियंस नहीं है, उनके लिए NCS पोर्टल पर बड़ी संख्या में इंटर्नशिप (Internship) के मौके भी मौजूद हैं. इंटर्नशिप के जरिए युवाओं को न सिर्फ हर महीने अच्छा स्टाइपेंड मिलता है, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल वर्क एनवायरनमेंट में काम करने का पहला अनुभव और ट्रेनिंग भी मिल जाती है, जो आगे चलकर स्थायी नौकरी पाने का सबसे आसान रास्ता बनती है.
NCS पोर्टल केवल नौकरियां सूचीबद्ध करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह (NCS App Jobs for Freshers) समय-समय पर देश भर में आयोजित होने वाले ऑनलाइन और ऑफलाइन ‘रोजगार मेलों’ (Job Fairs) की सीधी जानकारी भी देता है. अगर कोई युवा इस बात को लेकर उलझन में है कि उसे किस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहिए, तो इस प्लेटफॉर्म पर अनुभवी करियर काउंसलर्स से फ्री करियर गाइडेंस भी मिलती है.
ये भी पढ़ें- ChatGPT या Gemini से बनवा रहे हैं पासवर्ड? संभल जाइए, हैकर्स सेकंडों में खाली कर देंगे अकाउंट
अगर आप भी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, तो बिना किसी देरी के सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.ncs.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या अपने स्मार्टफोन में ‘NCS App’ डाउनलोड कर सकते हैं. किसी भी तरह की तकनीकी समस्या या सहायता के लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर 1514 और सपोर्ट ईमेल आईडी support.ncs@gov.in जारी की है, जहां से त्वरित मदद ली जा सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…