देश

बीजेपी के मुख्यमंत्रियों ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में मध्यम वर्ग के सपनों को मिली नई उड़ान

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने इसे “विकास और जनकल्याण की यात्रा” बताया है. अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया और खास तौर पर मध्यम वर्ग को इस बदलाव का मुख्य केंद्र बताया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इन 12 वर्षों में मध्यम वर्ग की उम्मीदों को नई दिशा मिली है. उन्होंने टैक्स राहत, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत अभियान और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों का जिक्र किया. उनके अनुसार, इन योजनाओं ने आम लोगों के जीवन को पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाया है.

राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की प्रतिक्रिया

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इन वर्षों में मध्यम वर्ग को कर राहत, बेहतर आवास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सुविधाओं के जरिए नई ताकत मिली है. उन्होंने इसे जीवन स्तर सुधारने की दिशा में बड़ा बदलाव बताया.

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार की नीतियों से आर्थिक सुरक्षा बढ़ी है और आम लोगों के लिए सुविधाएं आसान हुई हैं. उन्होंने जीएसटी, डिजिटल इंडिया और यूपीआई क्रांति को पारदर्शिता और तेज़ी लाने वाला कदम बताया.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मध्यम वर्ग सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि विकास का सक्रिय भागीदार बन गया है. उन्होंने जीवन की गुणवत्ता और ‘ईज ऑफ लिविंग’ में सुधार को सबसे बड़ा बदलाव बताया.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे “विश्वास और विकास के 12 साल” बताते हुए कहा कि जनभागीदारी और जनकल्याण की भावना ने देश को आगे बढ़ाया है.

गुजरात में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि टैक्स सुधारों, डिजिटल गवर्नेंस और बेहतर कनेक्टिविटी ने मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाया है. उन्होंने वंदे भारत और मेट्रो जैसी परियोजनाओं को आधुनिक भारत की पहचान बताया.

वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने इस अवसर पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने देश और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, विकास और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें- ‘कट्टरपंथी एक हो रहे हैं’, मौलाना कल्बे जव्वाद की ओवैसी को सख्त हिदायत; बोनस में दी UP जीत की टिप्स

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

5 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

14 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

16 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

30 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

51 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago