Khan Sir Controversy
Khan Sir Controversy: पटना के चर्चित शिक्षक खान सर और ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के बीच टकरार बढ़ता ही जा रहा है. एक दिन पहले भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत मामले में रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. जेल से बाहर आते ही उन्होंने खान सर पर तगड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि फैजल खान (खान सर का असली नाम) और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद ने षड्यंत्र रचकर उनके भाई की हत्या कराई है. रौशन आनंद खान सर कोचिंग विवाद मामले में जेल में बंद थे.
रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का सहरसा में आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. जिसमें वो भी शामिल होंगे.
फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद ने षड्यंत्र रचकर के हमारे भाई की हत्या कराई है-रोशन आनंद #Patna #KhanSir #RoshanAnandSir pic.twitter.com/32umxLKgOy
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) June 15, 2026
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने कहा कि जब मैं बाहर था तब उनके भाई को कुछ भी नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही वो जेल में गए उनके भाई की हत्या हो गई.
रौशन आनंद ने भाई की हत्या मामले में खान सर पर साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि फैजल खान ने कितना झूठ बोला. गोली फैजल खान की तरफ से चलाई गई, लेकिन उसने बयान दिया कि गोली मेरी तरफ से चलाई गई.
जानकारी के मुताबिक प्रिंस यादव नेपाल के विराटनगर गए हुए थे. वहीं एक होटल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.उनकी मौत पर परिजनों ने कई सवाल उठाये हैं. परिवार का आरोप है कि प्रिंस यादव की मौत सामान्य नहीं है. उनके शरीर पर चोट के कई निशान दिखाई दिये. परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.
ये भी पढ़ें- ‘परिवार के साथ खड़ा हूं’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर खान सर का छलका दर्द
प्रिंस यादव की मौत की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को लगी, घर में मातम छा गया. आसपास के गांवों के लोग भी उनके घर पहुंचकर सांत्वना देने लगे. परिवार की मांग है कि इस मामले की अच्छे से जांच की जाए ताकि मौत के कारणों का पता चल सके.
-भारत एक्सप्रेस
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…
Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…
HC TAKES COGNIZANCE OF BUS FIRE: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी…
PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…
Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…
उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…