Categories: देश

चार सीटों पर उपचुनाव के लिए एनडीए ने की बैठक, दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित: दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने रविवार को आईएएनएस से बात की. उन्होंने बिहार की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर प्रतिक्रिया दी. दिलीप जायसवाल ने कहा, बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. आज जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा एनडीए में शामिल अन्य दलों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक हुई है.

बैठक में उपचुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई है. विधानसभा के उपचुनाव को लेकर किस दिन कौन से दल का प्रत्याशी नामांकन करेगा. चुनाव प्रचार में किसे जिम्मेदारी दी जाएगी. इन सभी बातों पर चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि अशोक सिंह को रामगढ़ विधानसभा सीट से और विशाल प्रशांत को तरारी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. बाकी दो सीटों पर अन्य दलों के प्रत्‍याशी खड़े होंगे.

बता दें कि बिहार में विधानसभा की चार सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज पर उप चुनाव होने हैं. इन सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की थी.

इसके बाद से ही एनडीए और इंडी अलायंस में शामिल दलों ने चार सीटों पर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इंडी एलायंस का कहना है कि चारों सीटों पर इंडी एलायंस के प्रत्याशियों की जीत होगी. वहीं, एनडीए का कहना है कि मोदी और नीतीश की नीतियों से प्रभावित होकर चारों विधानसभा पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे.

हालांकि, इनके अलावा जन सुराज भी चार सीटों पर जीतने का दम भर रही है. साल 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव हैं. जनसुराज भी अपनी ताकत इस उप चुनाव से आंकना चाहती है. क्योंकि, 2025 का चुनाव एनडीए बनाम इंडी एलायंस के बीच होने वाला है और इन दलों के बीच जन सुराज बिहार में अपनी जमीन तलाशने का काम कर रही है.

सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे.

ये भी पढ़ें- वाराणसी में स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों ने PM मोदी का जताया आभार

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

26 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

40 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

60 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago