देश

‘NEET पेपर लीक नहीं हुआ’, NTA चीफ का बड़ा बयान, CBI तय करेगी सच्चाई

NEET paper leak: शिक्षा, महिला, बाल और युवा एवं खेल मामलों की संसदीय समिति के सामने आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अध्यक्ष और महानिदेशक पेश हुए. इस दौरान नीट-यूजी 2026 (NEET UG 2026) परीक्षा में पेपर लीक (NEET paper leak) के आरोपों पर विस्तार से चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक, NTA के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी ने समिति के सामने कहा कि नीट परीक्षा में किसी तरह का पेपर लीक नहीं हुआ है.

शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में NTA प्रमुख और डीजी से इस मामले की जांच, आरोपों और दोबारा परीक्षा कराने की संभावना को लेकर कई सवाल पूछे गए. हालांकि, NTA की तरफ से यही कहा गया कि जांच अभी सीबीआई के पास है और जब तक सीबीआई इसे पेपर लीक घोषित नहीं करती, तब तक इसे लीक नहीं माना जाएगा.

CBI कर रही जांच

NTA ने बैठक में साफ कहा कि वे इस परीक्षा को पेपर लीक तभी मानेंगे जब CBI अपनी जांच पूरी करके इसे लीक घोषित करेगी. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर कई बार सवाल उठाए, लेकिन NTA ने दोहराया कि मामला अभी CBI के पास जांच में है.

संसदीय समिति की पिछली बैठक में भी पेपर लीक के आरोपों पर चर्चा हुई थी. इस बार समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भी NTA से कई सवाल किए. वहीं, बैठक में मौजूद सत्तापक्ष के सांसदों ने NTA के जवाबों का समर्थन किया.

अब तक 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक इस केस में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच के दौरान सीबीआई ने कथित मुख्य आरोपी प्रह्लाद विट्ठलराव कुलकर्णी और मनीषा संजय वाघमारे को 16 मई को गिरफ्तार किया था. दोनों को 10 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया है.

इसी मामले में जीव विज्ञान की लेक्चरर मनीषा मांढरे को भी गिरफ्तार किया गया, जो NTA की परीक्षा-निर्धारण समिति से जुड़ी थीं. उन्हें 17 मई को गिरफ्तार कर 14 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया.


ये भी पढ़ें: ‘बीजेपी को हराने का ठेका’ बंद करें मुसलमान, डर की नहीं… रणनीति और शिक्षा की है ज़रूरत


21 जून को होगी परीक्षा

पेपर लीक के आरोपों के बाद 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी. NTA ने नई तारीख के अनुसार परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब एक हफ्ता पहले जारी किए जाएंगे. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि आने वाले समय में NEET परीक्षा को धीरे-धीरे कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में बदलने की योजना है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago