उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के प्रगतिशील किसान और पद्मश्री सम्मानित रामसरन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन (Food and Agriculture Organization) की ओर से दिए गए ‘एग्रीकोला मेडल’ पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि भारत के किसानों और कृषि क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है.
रामसरन वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की कृषि व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है. अब खेती सिर्फ परंपरागत तरीके तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें नई तकनीक और नवाचार जुड़ चुके हैं. उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे खेती आसान और लाभकारी बनी है.
उन्होंने कहा कि भारत ने मोटे अनाज यानी मिलेट्स को दुनिया भर में पहचान दिलाई है. इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे मिट्टी की सेहत सुधर रही है और किसानों की लागत कम हो रही है. डिजिटल कृषि और आधुनिक तकनीक ने भी किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाया है.
FAO के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने इटली में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान किसानों के कल्याण, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने, कृषि उत्पादन बढ़ाने और गरीबी घटाने में योगदान के लिए दिया. उन्होंने भारत की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि देश में करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना का लाभ मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘NEET पेपर लीक नहीं हुआ’, NTA चीफ का बड़ा बयान, CBI तय करेगी सच्चाई
उन्होंने यह भी बताया कि 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए सीधी आर्थिक सहायता दी जा रही है. इसके अलावा भारत द्वारा टिकाऊ और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…