देश

NEET पेपर लीक के साये में छात्र की मौत, झुंझुनूं के छात्र ने सीकर में की आत्महत्या

Sikar NEET Student Suicide: राजस्थान के सीकर में NEET पेपर लीक विवाद के बीच एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. झुंझुनूं जिले के रहने वाले 23 वर्षीय छात्र प्रदीप मेघवाल ने सीकर में आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

मृतक प्रदीप मेघवाल, राजेश कुमार मेघवाल का पुत्र था और झुंझुनूं जिले के गुड्डा गोडजी क्षेत्र का रहने वाला था. वह सीकर में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था.

बताया जा रहा है कि वह पिछले चार साल से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था. परिवार ने उसकी पढ़ाई पर अब तक करीब 8 से 11 लाख रुपये खर्च किए थे. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद परिवार ने बेटे के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए खुद का मकान तक नहीं बनाया..

रात साढ़े 11 बजे लगा ली फांसी

जानकारी के अनुसार, प्रदीप हाल ही में घर से वापस सीकर आया था. घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है. उस समय उसकी बहन नहाने गई हुई थी और इसी दौरान प्रदीप ने कमरे में फांसी लगा ली. परिजनों को घटना का पता चलते ही उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

सीकर में कर रहा था NEET की तैयारी

प्रदीप सीकर के GCI संस्थान में NEET की तैयारी कर रहा था. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह परीक्षा और भविष्य को लेकर तनाव में था. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- मुंबई में प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, पति और भाई ने दिया साथ, नीले ड्रम में भरकर नाले में फेंकी लाश

NEET पेपर लीक मामले के बाद छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने कोचिंग हब सीकर और कोटा जैसे शहरों में छात्रों की मानसिक स्थिति पर चिंता बढ़ा दी है.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

16 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago