देश

NEET-UG 2026 विवाद: सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बयान, कहा- पीएम मोदी कर रहे निगरानी

नीट-यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े विवाद पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) खुद इस पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं. सरकार ने कहा कि यह मुद्दा बहुत गंभीर है क्योंकि इसका सीधा असर देश के लाखों छात्रों पर पड़ता है.

सरकार का पक्ष

सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को जानकारी दी कि सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्तर पर भी इस पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी दोबारा न हो. सरकार का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत और सुरक्षित बनाने की जरूरत है.

सुप्रीम कोर्ट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए. अदालत ने कहा कि जब तक यह तय नहीं होगा कि किस अधिकारी की क्या जिम्मेदारी है, तब तक ऐसी समस्याएं बार-बार सामने आती रहेंगी. अदालत ने यह भी कहा कि सिर्फ संस्थागत जवाबदेही काफी नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए.

अदालत ने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियां छात्रों और उनके परिवारों पर बहुत बड़ा असर डालती हैं. लाखों छात्र सालों मेहनत करके इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इसलिए परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

NTA पर सवाल और सुधार की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और इसे ‘एड-हॉक’ व्यवस्था बताया. अदालत ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को और मजबूत और स्थायी ढांचे में बदलने की जरूरत है.

साथ ही कोर्ट ने संघ लोक सेवा आयोग संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का उदाहरण देते हुए कहा कि यूपीएससी जैसी संस्थाएं बड़े स्तर की परीक्षाएं बिना विवाद के सफलतापूर्वक आयोजित करती हैं, इसलिए एनटीए को उनसे सीख लेनी चाहिए.


ये भी पढ़ें: हिंद महासागर से साइबर युद्ध तक: पीएम मोदी-नौसेना प्रमुख की अहम बैठक


सुप्रीम कोर्ट ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) को निर्देश दिया है कि वह एनटीए की क्षमता और संसाधनों को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तृत रिपोर्ट दे. अदालत ने यह भी कहा कि लक्ष्य यह होना चाहिए कि भविष्य में ऐसी समस्याएं दोबारा न हों. मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago