खेल

Asian Games 2026: क्या है BCCI का मास्टरप्लान? क्यों कटे सूर्या-शुभमन के पत्ते और कैसे चमकी वैभव की किस्मत?

BCCI 30 Players List for Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारी तेज हो गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले मुकाबलों के लिए 30 खिलाड़ियों की संभावित सूची भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) को भेजी है.

इस सूची में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को पहली बार जगह मिली है. आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें यह मौका मिला है. वहीं, टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है.

क्यों है सूर्या-गिल बाहर?

भारत का वेस्टइंडीज दौरा और एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट टूर्नामेंट लगभग एक ही समय पर होने वाला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. इसी वजह से चयनकर्ताओं को अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए दो टीमों पर काम करना पड़ रहा है.

संभावना है कि शुभमन गिल वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे टीम की कमान संभालें, इसलिए उन्हें एशियन गेम्स की संभावित सूची में नहीं रखा गया. वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को 2028 ओलंपिक और अगले टी20 विश्व कप की भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं माना जा रहा है, जिसके चलते उनका नाम भी इस सूची से बाहर रखा गया है.

कप्तान की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम की कप्तानी की दौड़ में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह को संभावित खिलाड़ियों में रखा गया है, लेकिन 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के कारण उनका ध्यान वनडे क्रिकेट पर रह सकता है. चोट से वापसी की उम्मीद में हर्षित राणा को भी सूची में जगह मिली है.

स्पिन गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे को चुना गया है. माना जा रहा है कि इनमें से दो खिलाड़ी एशियन गेम्स टीम में शामिल होंगे, जबकि बाकी वेस्टइंडीज दौरे पर जा सकते हैं. इसके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी संभावित खिलाड़ियों की सूची में है. उन्होंने हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाया था और अब एक बार फिर चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है.


ये भी पढ़ें: IPL लाइव मैच में वैभव सूर्यवंशी पर भड़के कप्तान रियान पराग? डगआउट में फटकार लगाने के बाद इमोशनल हुए RR के कप्तान


इन 30 ख‍िलाड़‍ियों को ल‍िस्ट में मिली जगह

एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय ओलंपिक संघ को 30 खिलाड़ियों (BCCI 30 Players List) की संभावित सूची भेजी है. इसमें अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विपराज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

29 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

31 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago