देश

Nepal Plane Crash: नेपाल प्लेन हादसे में गाजीपुर के 4 युवकों की मौत, क्रैश से पहले किया था फेसबुक लाइव

Nepal Plane Crash: नेपाल के काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एक एटीआर-72 विमान सुबह करीब 10.30 बजे नयागांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. बचावकर्मियों ने अभी तक मलबे से 68 शव निकाले हैं. इस हादसे में जान गंवाने वालों में पांच भारतीय भी शामिल हैं, जिसमें चार यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले थे. इस हादसे की खबर पहुंचने के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया.

नेपाल के पोखरा में रविवार को हुए प्‍लेन क्रैश (Nepal Plane Crash) में गाजीपुर निवासी चार दोस्तों की मौत हो गई. हादसे के ठीक पहले वे फेसबुक लाइव पर थे. जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे में जान गवाने वालों में संजय, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा नाम के भारतीय नागरिक शामिल हैं.

Nepal Plane Crash में जान गंवाने वाले गाजीपुर के यात्री

– सोनू जयसवाल (उम्र 28 वर्ष) पुत्र- राजेंद्र जयसवाल, निवासी ग्राम- जहूराबाद, थाना- बरेसर, जनपद- गाजीपुर.
– विशाल शर्मा (उम्र 23 वर्ष) पुत्र- संतोष शर्मा, निवासी ग्राम- अलावलपुर, थाना- बरेसर, जनपद- गाजीपुर.
– अनिल राजभर (उम्र28 वर्ष) पुत्र- रामदरश राजभर, निवासी- चकदरिया, थाना- जहूराबाद, थाना- बरेसर, जनपद- गाजीपुर
– अभिषेक कुशवाहा (उम्र 25 वर्ष) पुत्र- चंद्रिका कुशवाहा, निवासी- ग्राम- धरवा, थाना- नोनहरा, जनपद गाजीपुर.

ये सभी पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए तीन दिन पहले नेपाल गए थे. विमान हादसे में चार दोस्तों की मौत की खबर से जिले में शोक की लहर है. पीड़ित परिवार नेपाल रवाना हो गए हैं. हालांकि, संजय कहां के रहने वाले थे ये जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है.

येती एयरलाइंस के मुताबिक, विमान पुराने हवाईअड्डे और पोखरा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यात्रियों में तीन शिशु, तीन बच्चे और 62 वयस्क शामिल थे.

ये भी पढ़ें: Nepal Plane Crash: काठमाडू से पोखरा जा रहे विमान हादसे में 5 भारतीयों की मौत, अब तक 40 शव बरामद

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, मृतक यात्रियों में 53 नेपाली नागरिक, पांच भारतीय, चार रूसी, एक आयरिश, एक ऑस्ट्रेलियाई और अन्य शामिल हैं. काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के बचाव समन्वय केंद्र ने कहा कि शेष चार शवों की तलाश की जा रही है. आग से झुलसे 68 शवों में से 12 की पहचान हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

12 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

13 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

21 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

28 minutes ago