देश

New Labour Codes 2025: सैलरी स्ट्रक्चर बदला, टेक-होम घट सकती है लेकिन रिटायरमेंट सिक्योरिटी होगी मजबूत

New Labour Codes 2025: सरकार ने पुराने 29 श्रम कानूनों को सीमित करके अब 4 नए लेबर कोड्स लागू कर दिए हैं. इन नए नियमों के तहत सैलरी से लेकर ग्रेच्युटी और पीएफ तक के प्रावधान बदल गए हैं. खास बात यह है कि अब फिक्स्ड टर्म कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर और गिग वर्कर भी सोशल सिक्योरिटी के दायरे में आ गए हैं. यानी ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को सुरक्षा और फायदे मिलेंगे.

सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नए वेतन कानून के तहत ‘मजदूरी’ में बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता और रिटेनिंग भत्ता शामिल होगा. कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कुल सैलरी का कम से कम 50% इन्हीं हिस्सों से जुड़ा हो. इसका सीधा असर PF, ग्रेच्युटी और अन्य बेनिफिट्स पर पड़ेगा.

टेक-होम सैलरी पर असर

हालांकि, इसका मतलब यह भी है कि कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी यानी हाथ में आने वाला मासिक वेतन कम हो सकता है. नांगिया समूह की पार्टनर अंजलि मल्होत्रा ने कहा कि अब ग्रेच्युटी, पेंशन और सोशल सिक्योरिटी में योगदान बढ़ेगा, जिससे टेक-होम घटेगा.

रिटायरमेंट सिक्योरिटी होगी मजबूत

इंडियन स्टाफिंग फेडरेशन की सुचिता दत्ता ने कहा कि इस बदलाव का मकसद सैलरी की परिभाषा को एक समान करना है. इससे कर्मचारियों को ज्यादा ग्रेच्युटी और PF मिलेगा, यानी रिटायरमेंट सिक्योरिटी मजबूत होगी. लेकिन अगर नियोक्ता लागत की भरपाई के लिए भत्तों में कटौती करते हैं, तो टेक-होम वेतन और कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें-ओम बिरला को देशभर से बधाइयों का तांता! PM मोदी बोले- शांत लीडरशिप के लिए जाने जाते हैं, कई राज्यों के सीएम ने की प्रशंसा

एक्सपर्ट्स की राय

ईवाई इंडिया के पुनीत गुप्ता ने बताया कि अब ग्रेच्युटी का कैलकुलेशन मजदूरी के आधार पर होगा, जिसमें बेसिक सैलरी और ज्यादातर भत्ते शामिल होंगे. इससे कर्मचारियों को लंबे समय में फायदा मिलेगा, लेकिन फिलहाल मासिक टेक-होम सैलरी कम हो सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

26 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

49 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago