Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पांच राज्यों को दी नई ट्रेनों की सौगात, भावनगर स्टेशन से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भावनगर से तीन नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की, जो अयोध्या, पुणे और रायपुर को जोड़ेंगी. इनसे यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा.

Indian Railway
Edited by Akansha

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को नई ट्रेनों की सौगात दी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इन ट्रेनों को भावनगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर की रवाना किया. गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के रेल यात्रियों की आवाजाही को और ज्यादा सुविधा पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इन नई तीन ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की गई. ये नई ट्रेन है.

  • भावनगर और अयोध्या के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन
  • रीवा और पुणे के बीच नई ट्रेन सेवा
  • जबलपुर और रायपुर को जोड़ने के लिए एक नई ट्रेन की शुरुआत.

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

इन तीन नई रेल सेवाओ के शुरू होने से इन राज्यों के बीच संस्कृति के आदान-प्रदान और तेजी से होगा और पर्यटन व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहे. वहीं रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे उपस्थित रहे.

जल्द ही आने वाली है वंदे स्लीपर

इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नमो भारत गाड़ी, जोकि आसपास के दो शहरों को जोड़ने वाली है. अपने अहमदाबाद और भुज के बीच एक चल रही है. और बिहार में जयनगर से पटना के बीच में, ये सब नए तरह की गाड़ियां हैं. बहुत जल्द ही वंदे स्लीपर आने वाली है.

पोरबंदर-राजकोट नई गाड़ी डेली जल्दी होगी चालू

केंद्रीय रेल मंत्री ने जानकारी दी कि पोरबंदर-राजकोट नई गाड़ी डेली जल्दी चालू होगी. राणावाव स्टेशन पर नई कोच मेंटिनेंस फैसिलिटी,सरदिया-वासजालिया नई लाइन, फिर भद्रकाली गेट, पोरबंदर शहर में नया फ्लाईओवर, भावनगर में 2 नए गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल और एक नया पोर्ट भी बनने वाला है.

बुलेट ट्रेन की भी चर्चा

रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन, मुंबई से अहमदाबाद वाली पहली ट्रेन, वह भी बहुत जल्दी चालू होने वाली है. तेजी से काम चल रहा है और जब यह ट्रेन चालू हो जाएगी. मुंबई से अहमदाबाद मात्र 2 घंटे 7 मिनट की जर्नी रहेगी. मध्य प्रदेश में और छत्तीसगढ़ में, कई नए प्रोजेक्ट अभी हाथ में लिए गए हैं. जो काम भी तेजी से चल रहा है. और उसमें एक तरीके से डबल इंजन की सरकार में, हर चीज जल्दी से आगे बढ़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital