दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
New Year 2024: नए साल के जश्न के मौके पर पुलिस का काम ज्यादा बढ़ जाता है. उन्हें सेलिब्रेट करने वालों का ख्याल भी रखना होता है. साथ सैलिब्रेशन के नाम पर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेना होता है. कुछ ऐसा ही दिल्ली पुलिस ने 31 दिसंबर 2023 की दरमियानी रात भी किया. सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों पर दिल्ली पुलिस बड़ी कार्रवाई की है और जगह-जगह पर ऑपरेशन चलाया है. पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ाने वालों को नए साल पर झटका दिया है.
न्यूज एजेंसी ANI का रिपोर्ट सामने आई है जो बताती है कि दिल्ली पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में 495 लोगों पर केस दर्ज किया. इसके अलावा, 132 लोगों को सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने लापरवाह तरीके से ड्राइविंग करने वाले लोगों को भी निशाने पर लिया. 47 ड्राइवर ऐसे थे, जिन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए न सिर्फ खुद को, बल्कि सड़क पर गुजर रहे लोगों को भी खतरे में डालने का काम किया. इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों से कुल 347 लाइसेंस जब्त किए, ताकि ये बार-बार नियमों का उल्लंघन नहीं कर पाएं. सड़क पर मॉडिफाइड शीशे लगे हुए कार लेकर घूमने वाले लोगों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की. अवैध टिंटेड ग्लास वाले 117 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया. गलत तरीके से पार्किंग की 3452 घटनाएं सामने आईं. ऐसे करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया गया और कुछ की तो पुलिस ने गाड़ियां ही उठाकर ले जाना बेहतर समझा.
ट्रैफिक में बाधा डालने या पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 613 वाहनों को उठाया गया. पुलिस ने अलग-अलग नियमों के उल्लंघनों के लिए 566 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की. पुलिस पूरी रात मुस्तैदी के साथ तैनात रही है. सिर्फ दिल्ली यातायात पुलिस ही एक्शन में नजर नहीं आई है, बल्कि दिल्ली पुलिस भी किसी भी तरह के अपराध को अंजाम देने से रोकने के लिए अलर्ट रही. यही वजह है कि राजधानी में रात के वक्त कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…