लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
लालू यादव के आवास के बाहर लगा पोस्टर
Bihar Poster: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक तरफ तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तो दूसरी एक सियासत भी जारी है. इस बीच बिहार में मंदिर को लेकर विवादित पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर में मंदिर को गुलामी का मार्ग बताया गया है. इसके अलावा पोस्टर मंदिर और शिक्षा की तुलना की गई है. यह पोस्टर लालू-राबड़ी देवी के आवास के पास लगाया गया है. बिहार में इस पोस्टर के बाद बवाल खड़ा हो गया है. बीजेपी लगातार आरजेडी पर हमला बोल रही है. पटना में राजद नेता द्वारा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर भारत की पहली शिक्षिका सावित्री बाई फूले के कथन का हवाला देते हुए यह पोस्टर लगाया गया है. बता दें कि अभी हाल में तेजस्वी यादव सपरिवार तिरुपति गये थे.
लालू-राबड़ी देवी के आवास के घर के बाहर लगे पोस्टर पर मंदिर और शिक्षा की तुलना की गई है. इसके अलावा पोस्टर एक तरफ लालू-राबड़ी की फोटो है तो दूसरी तरफ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की फोटो है. इसके अलावा सावत्री वाई फूले, महात्मा गांधी समेत कई क्रांतिकारियों की फोटो हैं.
आवास के बाहर लगे पोस्टर में लिखा गया है, “मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी का मार्ग और स्कूल का मतलब होता है जीवन में प्रकाश का मार्ग. जब मंदिर की घंटी बजती है तो हमें संदेश देती है कि हम अंधविश्वास, पाखंड, मूर्खता और अज्ञानता की ओर बढ़ रहे हैं और जब स्कूल की घंटी बजती है तो हमें यह संदेश मिलता है कि हम तर्कपूर्ण ज्ञान और वैज्ञानिकता व प्रकाश की ओर बढ़ रहे हैं. अब तय करना कि आपको किस तरफ जाना चाहिए- सावित्री बाई फुले”.
यह भी पढ़ें- “गरीबों को मुफ्त इलाज और अच्छी शिक्षा दोगे तो जेल जाना पड़ेगा”, ईडी से मिले समन के बाद बोले सीएम केजरीवाल
इसके अलावा पोस्टर में जानकारी दी गई है कि 7 जनवरी को आरजेडी की तरफ से सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर करने वाले हैं.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…