खेल

Six Record: रोहित शर्मा को पीछे छोड़ ये बल्लेबाज बना ‘सिक्सर किंग’, एक साल में लगा दिया छक्कों का शतक

Rohit Sharma Six Record Break: क्रिकेट के मैदान में छक्के देखने का मजा अलग ही होता है. जब मैदान के चोरों तरफ छक्कों की बरसात होती है तो फैंस झूम उठते हैं. ऐसे में जब सिक्स की बात हो रही है तो रोहित शर्मा का नाम सबसे पहले आता है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में छक्के लगाने के मामले में सबको हैरान कर दिया था. लेकिन अब ऐसे इंटरनेशल क्रिकेट में ऐसे बल्लेबाज की एंट्री हो चुकी है जिसने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. इसका नाम सुनकर शायद आप शॉक हो जाए. अभी तक एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट चुका है.

रोहित शर्मा का एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड यूएई के बल्लेबाज मुहम्मद वसीम ने तोड़ दिया है. उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

UAE के बल्लेबाज ने तोड़ा रिकॉर्ड

यूएई के बल्लेबाज वसीम ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही छक्कों के उस आंकड़े को पार कर लिया. जो अभी कोई बल्लेबाज उसके आसपास भी नहीं भटका है. दरअसल वसीम ने एक साल में 100 से ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इससे पहले एक साल में 80 छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज सिक्स लगाने के मामले में 80 आकंड़ा पार नहीं कर पाया था. फिलहाल रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड टूट चुका है और मुहम्मद वसीम नए सिक्सर किंग बन गए है.

यह भी पढ़ें- South Africa vs India: केपटाउन में कैसे जीतेगी टीम इंडिया? अभी तक एक भी मैच में नहीं मिली जीत

साल 2023 में मुहम्मद वसीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 101 छक्के लगाए हैं. वहीं रोहित शर्मा 80 छक्कों के साथ दूसरे नंबर हैं. वसीम ने 2023 में टी20 और वनडे क्रिकेट खेला है पर टेस्ट मैच नहीं खेले. जबकि भारतीय कप्तान ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेले हैं, लेकिन टी-20 मैच नहीं खेले.

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

101 छक्के 2023 में- मुहम्मद वसीम (यूएई)

80 छक्के 2023 में- रोहित शर्मा (भारत)

78 छक्के 2019 में- रोहित शर्मा (भारत)

74 छक्के 2018 में- रोहित शर्मा (भारत)

74 छक्के 2022 में- सूर्यकुमार यादव (भारत)

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

15 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

24 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

25 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago