दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम की खबर
Delhi Public School Bomb News: आरकेपुरम स्थिति दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. खबरों के मुताबिक, स्कूल में बम ब्लास्ट करने की धमकी प्रिंसिपल को दी गई. ईमेल के जरिए DPS के प्रिंसिपल को धमकी दी गई है कि स्कूल में बम धमाके किए जाएंगे.
स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. जिसके बाद स्कूल से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और पूरे विद्यालय परिसर की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के बड़े अफसर ईमेल को ट्रेस करने में जुटी है.
स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस एंटी बम स्क्वायर्ड से साथ मौके पर पहुंच गई है. पुलिस द्वारा अब तक की जांच में कुछ भी नहीं मिला है. फिर भी पुलिस स्कूल में बम की खबर को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच भी कर रही है.
यह भी पढ़ें: RBI के एक्शन के बाद Paytm ने कहा- ‘अब हम दूसरे बैंकों पर निर्भर
जानकारी रहे कि बीते साल यानी 2023 में 12 मई को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (Delhi Public School) में भी बम होने की सूचना मिली थी. उस वक्त भी स्कूल मैनेजमेंट ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी. सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी डॉग स्क्वायर्ड के साथ मौके पर पहुंचे थे. जिसके बाद स्कूल की पूरी तलाशी ली गई थी. तलाशी के बाद वहां कोई बम नहीं मिला था. जिसके बाद धमकी वाले इमेल को फर्जी घोषित कर दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…